मध्य प्रदेश
16 Jul, 2026

भगवान जगदीश स्वामी की रथयात्रा में शामिल हुए दोनों मंत्री

सीहोर में भगवान जगदीश स्वामी की रथयात्रा में राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा और उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार शामिल हुए तथा सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक विरासत पर जोर दिया।

सीहोर, 16 जुलाई।

सीहोर में परमार समाज की ओर से गुरुवार को भगवान जगदीश स्वामी की भव्य रथयात्रा निकाली गई। धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा और उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने भी रथयात्रा में सहभागिता की।

इस अवसर पर राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने कहा कि भगवान जगदीश स्वामी की रथयात्रा केवल आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि समाज की एकता, परंपरा और सांस्कृतिक चेतना का भी परिचायक है। उन्होंने कहा कि समाज ने हमेशा सामाजिक समरसता, परिश्रम और धर्म के मार्ग को अपनाया है, जो देश की प्रगति का मजबूत आधार है। उन्होंने कहा कि धर्म लोगों को सद्मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है और ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ते हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। सरकार का उद्देश्य समाज में आपसी सहयोग, भाईचारा और सामाजिक समरसता की भावना को मजबूत करना है, ताकि सभी मिलकर क्षेत्र, प्रदेश और देश के विकास में योगदान दे सकें।

उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि भगवान जगदीश स्वामी की रथयात्रा समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन समाज को जोड़ने के साथ नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं, संस्कारों और आध्यात्मिक मूल्यों से परिचित कराते हैं। समाज की उन्नति आपसी सहयोग, सद्भाव और सेवा भावना से ही संभव है।

कार्यक्रम में विधायक सुदेश राय, पूर्व विधायक रमेश सक्सेना, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसपाल अरोरा, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर सहित जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़