अपराध
16 Jul, 2026

बोरी दुष्कर्म कांड के आरोपितों का पुलिस ने निकाला जुलूस

बोरी सामूहिक दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार चार आरोपितों का आलीराजपुर पुलिस ने सरेआम जुलूस निकालते हुए उठक-बैठक करवाई और बताया कि लूटा गया सामान बरामद कर आगे की जांच जारी है।

आलीराजपुर, 16 जुलाई।

बोरी सामूहिक दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार किए गए चार आरोपितों का गुरुवार को आलीराजपुर पुलिस ने सरेआम जुलूस निकाला। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चौराहे पर आरोपितों से उठक-बैठक भी करवाई और बीच-बीच में उनकी पिटाई भी की। इस पूरी कार्रवाई को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए।

बोरी क्षेत्र में पिछले सप्ताह एक विधवा महिला के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी की मांग लगातार उठ रही थी। विभिन्न राजनीतिक दलों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों ने पुलिस से त्वरित कार्रवाई की मांग की थी। कांग्रेस के विधायकों सहित कई जनप्रतिनिधियों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए थे। घटना के विरोध में लोगों ने प्रदर्शन किया, नारेबाजी की, बोरी थाने का घेराव किया और नगर बंद भी कराया। अब चार आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद माना जा रहा है कि लोगों का आक्रोश कुछ हद तक कम हो सकता है। हालांकि इस गंभीर मामले में शेष आरोपितों की गिरफ्तारी कर उन्हें कानून के दायरे में लाना और नियमानुसार सजा सुनिश्चित कराना पुलिस के सामने अब भी बड़ी जिम्मेदारी है।

मामले में पुलिस कार्रवाई को लेकर पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदौरिया ने बताया कि अब तक चार आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है। महिला के घर से लूटा गया सामान भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। उन्होंने कहा कि पकड़े गए आरोपितों ने अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस की टीमें पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं और फरार अन्य आरोपितों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़