Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
23 Jul, 2026

फेसबुक पोस्ट पर विवाद, कार्रवाई की मांग तेज

जबलपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़ी कथित आपत्तिजनक फेसबुक पोस्ट को लेकर हिंदू धर्म सेना ने पुलिस को ज्ञापन सौंपकर आरोपित के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

जबलपुर, 23 जुलाई।

जबलपुर में सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़ी कथित आपत्तिजनक फेसबुक पोस्ट सामने आने के बाद विवाद खड़ा हो गया। मामले को लेकर हिंदू धर्म सेना के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को अधारताल थाने पहुंचकर लिखित शिकायत और ज्ञापन सौंपते हुए आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

जानकारी के अनुसार, सतना निवासी जितेंद्र चौधरी नामक युवक ने फेसबुक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर पर माला चढ़ी हुई फोटो साझा करते हुए उसके साथ ‘भावपूर्ण श्रद्धांजलि’ लिखा था। पोस्ट सामने आने के बाद हिंदू धर्म सेना के कार्यकर्ताओं ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई। संगठन का कहना है कि प्रधानमंत्री के संबंध में इस प्रकार की पोस्ट करना गंभीर मामला है।

संगठन ने पुलिस प्रशासन से आरोपित जितेंद्र चौधरी को शीघ्र गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने देशद्रोह समेत अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज करने की मांग भी उठाई है।

कार्यकर्ताओं का कहना है कि सोशल मीडिया पर इस तरह की कथित आपत्तिजनक और भड़काऊ सामग्री साझा करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

|
आज का राशिफल

किसी से कहासुनी न हो यह ध्यान रहे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। कुछ एकाग्रता की प्रवृत्ति बनेगी। कामकाज की व्यस्तता से सुख-आराम प्रभावित होगा। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। श्रेष्ठजनों की सहानुभूतियां होगी। भाई-बहनों का प्रेम बढ़ेगा। शुभांक-5-8-9

आज का मौसम

भोपाल

24° / 27°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़