Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
23 Jul, 2026

रिश्वत लेकर एसीबी टीम को चकमा देकर भागा कांस्टेबल

उदयपुर में एसीबी की ट्रैप कार्रवाई के दौरान कांस्टेबल 3 हजार रुपये की रिश्वत लेकर टीम को चकमा देते हुए फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।

जयपुर, 23 जुलाई।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की स्पेशल यूनिट उदयपुर ने गुरुवार को ट्रैप कार्रवाई के दौरान गोवर्धनविलास थाना में तैनात कांस्टेबल राजेन्द्र कुमार मीणा को परिवादी से 3 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ने का प्रयास किया। हालांकि आरोपित रिश्वत की रकम लेकर नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक का फायदा उठाते हुए मोटरसाइकिल से फरार हो गया। एसीबी उसकी तलाश में जुटी है।

एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि परिवादी ने हेल्पलाइन 1064 पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि गोवर्धनविलास थाने में दर्ज मारपीट के एक मामले में कार्रवाई नहीं करने के बदले कांस्टेबल राजेन्द्र कुमार मीणा 3 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था।

उप महानिरीक्षक डॉ. रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में स्पेशल यूनिट उदयपुर के प्रभारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजीव जोशी के नेतृत्व में पुलिस निरीक्षक लक्ष्मण डांगी ने शिकायत का सत्यापन किया। जांच के दौरान रिश्वत मांगने के आरोप की पुष्टि हुई।

इसके बाद गुरुवार को ट्रैप कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान आरोपित ने परिवादी से 3 हजार रुपये की रिश्वत ले ली, लेकिन टीम के पकड़ने का प्रयास करते ही वह मोटरसाइकिल से फरार हो गया। एसीबी ने आरोपित कांस्टेबल की तलाश शुरू कर दी है।

|
आज का राशिफल

किसी से कहासुनी न हो यह ध्यान रहे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। कुछ एकाग्रता की प्रवृत्ति बनेगी। कामकाज की व्यस्तता से सुख-आराम प्रभावित होगा। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। श्रेष्ठजनों की सहानुभूतियां होगी। भाई-बहनों का प्रेम बढ़ेगा। शुभांक-5-8-9

आज का मौसम

भोपाल

24° / 27°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़