Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
23 Jul, 2026

हत्या मामले का फरार आरोपित गिरफ्तार, 25 मुकदमे दर्ज

प्रयागराज में हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपित को जार्जटाउन थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया, जिसके खिलाफ विभिन्न थानों में 25 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

प्रयागराज, 23 जुलाई।

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में जार्जटाउन थाना पुलिस ने हत्या के एक मामले में फरार चल रहे आरोपित को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपित के खिलाफ विभिन्न थानों में अब तक 25 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस उपायुक्त नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित की पहचान सोरांव थाना क्षेत्र के सेवइत गांव निवासी सुधीर भारतीया के रूप में हुई है। वर्तमान में वह जार्जटाउन थाना क्षेत्र के अल्लापुर में रह रहा था।

पुलिस के मुताबिक आरोपित के खिलाफ हत्या, लूट, गैंगस्टर एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में कुल 25 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने उसे विद्यावाहिनी बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया। वह जार्जटाउन थाने में दर्ज हत्या और एससी/एसटी एक्ट से जुड़े मामले में वांछित चल रहा था।

पुलिस ने बताया कि वर्ष 2016 से 2025 के बीच जार्जटाउन, कीडगंज, कर्नलगंज, दारागंज, थरवई और सरायममरेज सहित विभिन्न थानों में उसके खिलाफ कुल 25 आपराधिक मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इनमें हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, चोरी, धोखाधड़ी, गैंगस्टर एक्ट, विस्फोटक अधिनियम, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट से जुड़े मामले शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी की कार्रवाई जार्जटाउन थाना प्रभारी निरीक्षक बब्बन राम, हेड कांस्टेबल शकील अहमद खान और आरक्षी शैलेश कुमार प्रसाद की टीम ने की।

|
आज का राशिफल

किसी से कहासुनी न हो यह ध्यान रहे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। कुछ एकाग्रता की प्रवृत्ति बनेगी। कामकाज की व्यस्तता से सुख-आराम प्रभावित होगा। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। श्रेष्ठजनों की सहानुभूतियां होगी। भाई-बहनों का प्रेम बढ़ेगा। शुभांक-5-8-9

आज का मौसम

भोपाल

24° / 27°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़