Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

मध्य प्रदेश
23 Jul, 2026

रेसिडेंशियल परमिशन पर बन रहे कमर्शियल हॉस्टल पर चला बुलडोजर

इंदौर नगर निगम ने आवासीय अनुमति के विपरीत बनाए जा रहे कमर्शियल हॉस्टल पर कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिया।

इंदौर, 23 जुलाई।

इंदौर नगर निगम ने आवासीय अनुमति लेकर व्यावसायिक गतिविधियां संचालित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खातीवाला टैंक क्षेत्र में बन रहे एक कमर्शियल हॉस्टल पर बुलडोजर चलाया। कार्रवाई के दौरान भवन के फ्रंट, साइड, बैक, सेटबैक (एमओएस) और फुटपाथ पर किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया।

यह कार्रवाई नगर निगम के जोन क्रमांक-12 अंतर्गत गुरु गोविंद सिंह गार्डन के पास स्थित मकान नंबर-218, खातीवाला टैंक में की गई। भवन अधिकारी राहुल रघुवंशी ने बताया कि भवन की स्वीकृति आवासीय उपयोग के लिए ली गई थी, लेकिन मौके पर 12 से 13 कमरों का व्यावसायिक हॉस्टल तैयार किया जा रहा था। शिकायत मिलने पर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल के निर्देश पर जांच कराई गई, जिसमें नियमों के उल्लंघन की पुष्टि हुई।

कार्रवाई के लिए नगर निगम का रिमूवल अमला जेसीबी और पोकलेन मशीनों के साथ मौके पर पहुंचा। सुरक्षा व्यवस्था के तहत पहले आसपास की आवाजाही नियंत्रित की गई और आवश्यक सूचना देने के बाद अवैध हिस्सों को हटाने की कार्रवाई शुरू की गई।

नगर निगम ने हॉस्टल के फ्रंट, साइड, एमओएस, बैक हिस्से और फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण को हटाया। कार्रवाई के दौरान भवन अधिकारी राहुल रघुवंशी, बिल्डिंग इंस्पेक्टर अनुभूति मडावी सहित रिमूवल विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

|
आज का राशिफल

किसी से कहासुनी न हो यह ध्यान रहे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। कुछ एकाग्रता की प्रवृत्ति बनेगी। कामकाज की व्यस्तता से सुख-आराम प्रभावित होगा। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। श्रेष्ठजनों की सहानुभूतियां होगी। भाई-बहनों का प्रेम बढ़ेगा। शुभांक-5-8-9

आज का मौसम

भोपाल

24° / 27°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़