Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

मध्य प्रदेश
27 Jul, 2026

विधानसभा उपचुनाव से पहले दतिया में छह लोग जिला बदर

दतिया में विधानसभा उपचुनाव 2026 के मद्देनजर जिला प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए छह व्यक्तियों को एक माह के लिए जिला बदर करने के आदेश जारी किए हैं।

भोपाल, 27 जुलाई।

मध्य प्रदेश के दतिया जिले में प्रस्तावित विधानसभा उपचुनाव 2026 को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने छह व्यक्तियों के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के प्रतिवेदन के आधार पर जिला मजिस्ट्रेट स्वप्निल वानखेड़े द्वारा की गई।

जारी आदेश के अनुसार, कृष्णपाल सिंह गुर्जर, रमन उर्फ बबलू भार्गव, चिम्मू उर्फ तिलक सिंह यादव, उद्यम कुशवाहा, कारू उर्फ दीपक गुर्जर और ब्रजेश लोधी के विरुद्ध मध्य प्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम, 1990 के तहत कार्रवाई की गई है।

जिला प्रशासन ने इन सभी व्यक्तियों को एक माह की अवधि के लिए दतिया जिले के साथ-साथ उससे लगे शिवपुरी, ग्वालियर और भिंड जिलों की राजस्व सीमाओं से बाहर रहने के आदेश जारी किए हैं।

आदेश में यह भी कहा गया है कि निष्कासन अवधि के दौरान संबंधित व्यक्तियों को प्रत्येक माह अपने निवास का स्पष्ट डाक पता संबंधित थाना को डाक अथवा अन्य माध्यम से उपलब्ध कराना होगा, ताकि आदेश के पालन की निगरानी सुनिश्चित की जा सके।

प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई आगामी विधानसभा उपचुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है।

|
आज का राशिफल

अध्ययन-अध्यापन में समय गुजरेगा। ज्ञान-विज्ञान की वृद्घि होगी और सज्जनों का साथ भी रहेगा। कुछ कार्य भी सिद्घ होंगे। व्यर्थ की भाग-दौड़ से यदि बचा ही जाए तो अच्छा है। प्रियजनों से समागम का अवसर मिलेगा। अवरुद्घ कार्य संपन्न हो जाएंगे। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

26° / 31°

Cloudy

ट्रेंडिंग न्यूज़