Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

मध्य प्रदेश
27 Jul, 2026

राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में सीहोर और भोपाल की शानदार जीत

सीहोर में शुरू हुई राज्य स्तरीय जूनियर फुटबॉल प्रतियोगिता के पहले दिन सीहोर ने शिवपुरी और भोपाल ने नर्मदापुरम को 3-0 से हराकर जीत के साथ अभियान की शुरुआत की।

सीहोर, 27 जुलाई।

मध्य प्रदेश के सीहोर में जिला फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में सोमवार से राज्य स्तरीय जूनियर बालक फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता के पहले दिन खेले गए मुकाबलों में मेजबान सीहोर ने शिवपुरी को 3-0 से और भोपाल ने नर्मदापुरम को 3-0 से पराजित कर विजयी शुरुआत की।

प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, कोतवाली थाना प्रभारी रविंद्र यादव, खेल एवं युवा कल्याण विभाग की जिला खेल अधिकारी रूबी दीवान सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों को नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई गई। इसके बाद अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।

पहले मुकाबले में सीहोर ने शिवपुरी पर 3-0 की एकतरफा जीत दर्ज की। सीहोर की ओर से वंश ने दो गोल किए, जबकि आर्थव ने एक गोल दागा। दूसरे मैच में भोपाल ने नर्मदापुरम को 3-0 से हराया। भोपाल की ओर से यमन मुताई ने एक और मुनीर खान ने दो गोल किए।

आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में सीहोर, भोपाल, इंदौर, नीमच, देवास, नर्मदापुरम, ग्वालियर, शिवपुरी, खंडवा, सागर और अन्य जिलों की टीमें भाग ले रही हैं। प्रतिदिन शहर के चर्च मैदान और आवासीय मैदान पर मुकाबले खेले जाएंगे।

मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि मंगलवार को दोनों मुकाबले चर्च मैदान पर आयोजित होंगे। पहले मैच में इंदौर का सामना रतलाम से होगा, जबकि दूसरे मुकाबले में ग्वालियर और नीमच की टीमें आमने-सामने होंगी।

|
आज का राशिफल

अध्ययन-अध्यापन में समय गुजरेगा। ज्ञान-विज्ञान की वृद्घि होगी और सज्जनों का साथ भी रहेगा। कुछ कार्य भी सिद्घ होंगे। व्यर्थ की भाग-दौड़ से यदि बचा ही जाए तो अच्छा है। प्रियजनों से समागम का अवसर मिलेगा। अवरुद्घ कार्य संपन्न हो जाएंगे। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

26° / 31°

Cloudy

ट्रेंडिंग न्यूज़