Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
27 Jul, 2026

दो शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक और हथियार बरामद

उरई में पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर चोरी की मोटरसाइकिल, स्टार्टर, कूटरचित नंबर प्लेट, चोरी के उपकरण और अवैध चाकू बरामद किया है।

उरई, 27 जुलाई।

उरई के सिरसाकलार थाना क्षेत्र में पुलिस ने सोमवार को दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल, स्टार्टर, कूटरचित नंबर प्लेट, चोरी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण और एक अवैध चाकू बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपित चोरी की योजना बना रहे थे। इसी दौरान उन्हें बाबई रोड पर ग्राम दमरास की ओर झाड़ियों के पास से पकड़ लिया गया।

पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने बताया कि थानाध्यक्ष वरुण प्रताप सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। उनकी पहचान सहजादपुर निवासी आशीष कुमार और ग्राम पड़ी निवासी गौरव कुमार उर्फ बेटू के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक बरामद स्टार्टर जालौन थाने में दर्ज चोरी के एक मामले से संबंधित है, जबकि बरामद मोटरसाइकिल कोतवाली उरई में दर्ज चोरी के प्रकरण की है। दोनों आरोपितों के खिलाफ सिरसाकलार थाने में चोरी, कूटरचना सहित संबंधित धाराओं और आयुध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि उन्हें नशे और जुआ खेलने की लत है। अपने शौक पूरे करने के लिए वे चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। उन्होंने पुलिस को बताया कि पहले विभिन्न स्थानों पर जाकर रेकी करते थे और चोरी के दौरान बचाव तथा हमला करने के उद्देश्य से अपने पास अवैध चाकू रखते थे। आरोपितों ने उरई मेडिकल कॉलेज से मोटरसाइकिल और जालौन थाना क्षेत्र के ग्राम माड़री से स्टार्टर चोरी करने की बात भी स्वीकार की है। पुलिस ने दोनों आरोपितों को न्यायालय में पेश कर दिया है।

|
आज का राशिफल

अध्ययन-अध्यापन में समय गुजरेगा। ज्ञान-विज्ञान की वृद्घि होगी और सज्जनों का साथ भी रहेगा। कुछ कार्य भी सिद्घ होंगे। व्यर्थ की भाग-दौड़ से यदि बचा ही जाए तो अच्छा है। प्रियजनों से समागम का अवसर मिलेगा। अवरुद्घ कार्य संपन्न हो जाएंगे। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

26° / 31°

Cloudy

ट्रेंडिंग न्यूज़