Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

मध्य प्रदेश
27 Jul, 2026

दमोह में गहरे गड्ढे में डूबने से दो मासूम भाइयों की मौत

दमोह के सेमरा गांव में बारिश के पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने सुरक्षा इंतजामों की मांग उठाई।

दमोह, 27 जुलाई।

मध्य प्रदेश के दमोह जिले के हटा विकासखंड अंतर्गत रजपुरा थाना क्षेत्र के सेमरा गांव में सोमवार को बारिश के पानी से भरे एक गहरे गड्ढे में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार, सेमरा गांव निवासी संजू यादव के पुत्र सोनू यादव और भविष्य यादव गांव के पास बने पानी से भरे गहरे गड्ढे में नहाने गए थे। इसी दौरान दोनों गहरे पानी में डूब गए। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों बच्चों को बाहर निकालकर उपचार के लिए तत्काल हटा सिविल अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। बच्चों की मौत की खबर मिलते ही अस्पताल परिसर में परिजनों के विलाप से माहौल गमगीन हो गया।

ग्रामीणों ने बताया कि जिस स्थान पर हादसा हुआ, वहां पेट्रोल पंप निर्माण के लिए मिट्टी की खुदाई की गई थी। खुदाई के बाद बने गहरे गड्ढे में बारिश का पानी भर गया था। उनका आरोप है कि मौके पर न तो बैरिकेडिंग की गई थी और न ही किसी प्रकार का चेतावनी बोर्ड लगाया गया था, जिससे यह दुर्घटना हुई।

घटना की सूचना मिलने पर हटा एसडीओपी कृष्णपाल सिंह अस्पताल पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की विस्तृत पड़ताल की जा रही है।

इस दौरान ग्राम पंचायत नारायणपुरा के सरपंच जशवेंद्र यादव ने भी अस्पताल पहुंचकर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि निर्माण कार्यों के दौरान बने गहरे गड्ढों की समय पर भराई कराई जाए या उनके चारों ओर बैरिकेडिंग और चेतावनी संकेत लगाए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

|
आज का राशिफल

अध्ययन-अध्यापन में समय गुजरेगा। ज्ञान-विज्ञान की वृद्घि होगी और सज्जनों का साथ भी रहेगा। कुछ कार्य भी सिद्घ होंगे। व्यर्थ की भाग-दौड़ से यदि बचा ही जाए तो अच्छा है। प्रियजनों से समागम का अवसर मिलेगा। अवरुद्घ कार्य संपन्न हो जाएंगे। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

26° / 31°

Cloudy

ट्रेंडिंग न्यूज़