Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

मध्य प्रदेश
27 Jul, 2026

खातों से होल्ड हटाने के बदले रिश्वत लेते सहायक समिति प्रबंधक गिरफ्तार

राजगढ़ के जीरापुर में लोकायुक्त पुलिस ने तीन खातों से होल्ड हटाने के बदले 12,600 रुपये की रिश्वत लेते सहायक समिति प्रबंधक को रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

राजगढ़, 27 जुलाई।

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के जीरापुर में सहकारी समिति के एक सहायक समिति प्रबंधक को तीन खातों से होल्ड हटाने के बदले 12 हजार 600 रुपये की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपित के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

लोकायुक्त पुलिस के अनुसार, जीरापुर तहसील के ग्राम रूपहेड़ा निवासी श्यामसुंदर सिंह ने अपने भाई प्रहलाद सिंह और राजेंद्र सिंह के साथ भोपाल लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक से शिकायत की थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि सादलपुर के सहायक समिति प्रबंधक राधेश्याम दांगी तीनों भाइयों के खातों से होल्ड हटाने के लिए प्रति खाते 4,200 रुपये, यानी कुल 12,600 रुपये की रिश्वत मांग रहे हैं।

शिकायत का सत्यापन कराने पर रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। इसके बाद उप पुलिस अधीक्षक अजय मिश्रा के नेतृत्व में ट्रैप दल का गठन किया गया। टीम ने जीरापुर के माचलपुर रोड स्थित एचडीएफसी बैंक के पास आरोपित के निजी कार्यालय में जाल बिछाया।

लोकायुक्त टीम के अनुसार, जैसे ही आरोपित ने शिकायतकर्ता से 12 हजार 600 रुपये की रिश्वत ली, उसे मौके पर ही रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित 2018) की धारा-7 के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू की गई।

इस कार्रवाई में डीएसपी अजय मिश्रा सहित लोकायुक्त पुलिस की ट्रैप टीम के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी शामिल रहे।

|
आज का राशिफल

अध्ययन-अध्यापन में समय गुजरेगा। ज्ञान-विज्ञान की वृद्घि होगी और सज्जनों का साथ भी रहेगा। कुछ कार्य भी सिद्घ होंगे। व्यर्थ की भाग-दौड़ से यदि बचा ही जाए तो अच्छा है। प्रियजनों से समागम का अवसर मिलेगा। अवरुद्घ कार्य संपन्न हो जाएंगे। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

26° / 31°

Cloudy

ट्रेंडिंग न्यूज़