Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
27 Jul, 2026

21 लाख की चोरी का खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार

कानपुर में सेवानिवृत्त पीएसी जवान के घर हुई 21 लाख रुपये की चोरी के मामले में पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर चोरी का पूरा सामान बरामद करने का दावा किया है।

कानपुर, 27 जुलाई।

कानपुर के हनुमंत विहार थाना क्षेत्र में सेवानिवृत्त पीएसी जवान फूल सिंह के घर हुई करीब 21 लाख रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए सोमवार को दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया। पुलिस का दावा है कि आरोपितों के कब्जे से चोरी हुए सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और अन्य सामान बरामद कर शत-प्रतिशत रिकवरी कर ली गई है।

पुलिस उपायुक्त दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि 24 जुलाई को दर्ज इस मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम ने त्रिनेत्र सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और अन्य सूचनाओं के आधार पर आरोपितों की पहचान की। गिरफ्तार आरोपितों में नजीराबाद की कच्ची मड़ैया निवासी पवन उर्फ रवि चौरसिया और नयापुरवा निवासी राहुल कनौजिया शामिल हैं। पुलिस के अनुसार दोनों शातिर चोर दिन के समय कॉलोनियों और मोहल्लों में घूमकर बंद मकानों और बुजुर्गों के घरों की रेकी करते थे। इसके बाद रात में दरवाजे, खिड़की या छत के रास्ते घर में घुसकर जेवर, नकदी, मोबाइल और अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो जाते थे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का पूरा सामान बरामद कर लिया है। आरोपितों को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त दक्षिण ने बताया कि दोनों आरोपितों का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। उनके खिलाफ कानपुर नगर के अलावा आसपास के कई जिलों में चोरी के कई मामले दर्ज हैं। पूछताछ में राहुल कनौजिया ने कानपुर समेत विभिन्न जिलों में हुई कई चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस अब दोनों के आपराधिक नेटवर्क और अन्य वारदातों में उनकी भूमिका की भी जांच कर रही है।

|
आज का राशिफल

अध्ययन-अध्यापन में समय गुजरेगा। ज्ञान-विज्ञान की वृद्घि होगी और सज्जनों का साथ भी रहेगा। कुछ कार्य भी सिद्घ होंगे। व्यर्थ की भाग-दौड़ से यदि बचा ही जाए तो अच्छा है। प्रियजनों से समागम का अवसर मिलेगा। अवरुद्घ कार्य संपन्न हो जाएंगे। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

26° / 31°

Cloudy

ट्रेंडिंग न्यूज़