Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
27 Jul, 2026

सोने के जेवर का झांसा देकर महिला से 1.35 लाख की ठगी

फर्रुखाबाद में साइबर ठगों ने सोने के जेवर भेजने का झांसा देकर एक महिला से 1.35 लाख रुपये ठग लिए, पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

फर्रुखाबाद, 27 जुलाई।

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले के राजेपुर थाना क्षेत्र स्थित शेराखार गांव की एक महिला ऑनलाइन साइबर ठगी का शिकार हो गई। जालसाजों ने सोने के जेवर भेजने का झांसा देकर महिला से अलग-अलग किस्तों में 1.35 लाख रुपये ठग लिए। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत कर आरोपित के खिलाफ कार्रवाई और ठगी गई रकम वापस दिलाने की मांग की है।

पीड़िता के मुताबिक, आरोपित पिछले करीब दो महीने से उनकी बेटी के मोबाइल नंबर पर फोन, व्हाट्सएप कॉल और वीडियो कॉल के जरिए लगातार संपर्क में था। खुद को भरोसेमंद बताकर वह सोने का नेकलेस, चूड़ी, अंगूठी समेत अन्य आभूषण भेजने का लालच देता रहा। इसके बाद पार्सल भेजने, कस्टम शुल्क और प्रोसेसिंग फीस सहित अलग-अलग कारण बताकर उसने अपने बैंक खाते और फोनपे नंबर पर किस्तों में कुल 1.35 लाख रुपये जमा करा लिए।

रुपये लेने के बाद भी महिला को कोई पार्सल नहीं मिला। पीड़िता का आरोप है कि ठगी करने के बावजूद आरोपित लगातार फोन कर 20 हजार रुपये और मांग रहा है। भरोसा दिलाने के लिए उसने मोबाइल पर जेवरात की तस्वीरें भी भेजी थीं। महिला ने बताया कि उन्होंने पहले ही राजेपुर थाने को मामले की जानकारी दे दी थी। अब उन्होंने लिखित शिकायत देकर आरोपित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और ठगी गई राशि वापस दिलाने की मांग की है।

राजेपुर थाना प्रभारी नागेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के अनुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

|
आज का राशिफल

अध्ययन-अध्यापन में समय गुजरेगा। ज्ञान-विज्ञान की वृद्घि होगी और सज्जनों का साथ भी रहेगा। कुछ कार्य भी सिद्घ होंगे। व्यर्थ की भाग-दौड़ से यदि बचा ही जाए तो अच्छा है। प्रियजनों से समागम का अवसर मिलेगा। अवरुद्घ कार्य संपन्न हो जाएंगे। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

26° / 31°

Cloudy

ट्रेंडिंग न्यूज़