Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

मध्य प्रदेश
27 Jul, 2026

जीतू पटवारी के बयान पर भाजपा पहुंची निर्वाचन आयोग

भाजपा ने दतिया उपचुनाव के दौरान जीतू पटवारी के कथित बयान को लेकर निर्वाचन आयोग से शिकायत करते हुए जांच और चुनाव प्रचार पर रोक लगाने की मांग की है।

भोपाल, 27 जुलाई।

भारतीय जनता पार्टी ने दतिया विधानसभा उपचुनाव के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के कथित बयान को लेकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त से शिकायत की है। पार्टी ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के साथ चुनाव प्रचार की शेष अवधि में दतिया विधानसभा क्षेत्र में उनके प्रवेश और प्रचार पर रोक लगाने की मांग की है।

भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त को सौंपे ज्ञापन में आरोप लगाया कि चुनावी सभा के दौरान जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और शासकीय संस्थाओं को लेकर तथ्यहीन एवं आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं। पार्टी का कहना है कि इन बयानों के माध्यम से मुख्यमंत्री की छवि धूमिल करने और सरकारी संस्थाओं की निष्पक्षता पर सवाल उठाने का प्रयास किया गया।

भाजपा नेताओं ने कहा कि ऐसे बयान मतदाताओं के बीच भ्रम की स्थिति पैदा कर सकते हैं और चुनावी माहौल को प्रभावित कर सकते हैं। उनका आरोप है कि यह आचरण आदर्श आचार संहिता की भावना के विपरीत है।

पार्टी ने निर्वाचन आयोग से शिकायत की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही कहा है कि निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं, ताकि मतदाता बिना किसी दबाव या भ्रम के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

|
आज का राशिफल

अध्ययन-अध्यापन में समय गुजरेगा। ज्ञान-विज्ञान की वृद्घि होगी और सज्जनों का साथ भी रहेगा। कुछ कार्य भी सिद्घ होंगे। व्यर्थ की भाग-दौड़ से यदि बचा ही जाए तो अच्छा है। प्रियजनों से समागम का अवसर मिलेगा। अवरुद्घ कार्य संपन्न हो जाएंगे। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

26° / 31°

Cloudy

ट्रेंडिंग न्यूज़