Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
27 Jul, 2026

पिता की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, हथियार भी बरामद

बलरामपुर में नशे की हालत में पिता की हत्या करने वाले आरोपित पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल किया गया अधजला लकड़ी का डंडा भी बरामद कर लिया है।

बलरामपुर, 27 जुलाई।

बलरामपुर जिले के तुलसीपुर कोतवाली क्षेत्र में नशे की हालत में अपने पिता की हत्या करने वाले आरोपित पुत्र को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया अधजला लकड़ी का डंडा भी बरामद कर लिया है।

अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय ने बताया कि मृतक के बड़े बेटे राजू, निवासी जरवा रोड लाल चौराहा, ने तहरीर देकर बताया था कि 25 जुलाई की रात उसका छोटा भाई पिंटू उर्फ करिया (21) अपनी बहन के साथ गाली-गलौज कर रहा था। पिता कल्लू (50) ने जब उसे रोकने की कोशिश की तो आरोपित ने अधजले लकड़ी के डंडे से उन पर लगातार हमला कर दिया। बीच-बचाव के लिए पहुंची मां पर भी उसने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल पिता को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। तहरीर के आधार पर तुलसीपुर थाने में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

थाना प्रभारी सुधीर सिंह ने बताया कि आरोपित पिंटू उर्फ कालिया उर्फ करिया को जरवा रोड स्थित लाल चौराहा पेट्रोल पंप के पीछे से गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त अधजला लकड़ी का डंडा भी बरामद कर लिया गया। पूछताछ में आरोपित ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि विवाद के दौरान उसने गुस्से में अधजली लकड़ी से पिता पर लगातार वार किए। मां जब उन्हें बचाने पहुंचीं तो उन पर भी हमला कर दिया। आरोपित ने बताया कि उसने पिता को तब तक पीटा, जब तक उनकी मौत नहीं हो गई। वारदात के बाद वह मौके से फरार हो गया था। पूछताछ के दौरान उसने अपने किए पर पछतावा जताते हुए माफी भी मांगी। इसके बाद पुलिस ने आरोपित को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

|
आज का राशिफल

अध्ययन-अध्यापन में समय गुजरेगा। ज्ञान-विज्ञान की वृद्घि होगी और सज्जनों का साथ भी रहेगा। कुछ कार्य भी सिद्घ होंगे। व्यर्थ की भाग-दौड़ से यदि बचा ही जाए तो अच्छा है। प्रियजनों से समागम का अवसर मिलेगा। अवरुद्घ कार्य संपन्न हो जाएंगे। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

26° / 31°

Cloudy

ट्रेंडिंग न्यूज़