Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

सरकार व नीतियाँ
27 Jul, 2026

कब्जा मुक्त भूमि पर भूमिहीनों को मिलेंगे पट्टे

संभल में भू-माफियाओं से कब्जा मुक्त कराई गई 10 हजार बीघा सरकारी भूमि पर भूमिहीन और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को पात्रता के आधार पर पट्टे आवंटित किए जाएंगे।

संभल, 27 जुलाई।

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में भू-माफिया के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत प्रशासन ने 10 हजार बीघा सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराया है। अब इस भूमि पर भूमिहीन परिवारों को आवासीय पट्टे दिए जाएंगे। इसके साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को कृषि भूमि के पट्टे भी आवंटित किए जाएंगे।

जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल ने सोमवार को बताया कि फिलहाल प्रारंभिक स्तर पर सर्वे का कार्य जारी है। इसके लिए जिले में भूमिहीन लोगों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित मानकों के आधार पर पात्र लोगों का चयन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि प्रत्येक गांव में आवश्यकता के अनुसार भूमि आवंटन किया जाएगा। इसके अलावा विभिन्न सरकारी योजनाओं के लिए भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सभी विभागों से भी आवश्यक जानकारी मांगी जा रही है।

|
आज का राशिफल

अध्ययन-अध्यापन में समय गुजरेगा। ज्ञान-विज्ञान की वृद्घि होगी और सज्जनों का साथ भी रहेगा। कुछ कार्य भी सिद्घ होंगे। व्यर्थ की भाग-दौड़ से यदि बचा ही जाए तो अच्छा है। प्रियजनों से समागम का अवसर मिलेगा। अवरुद्घ कार्य संपन्न हो जाएंगे। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

26° / 31°

Cloudy

ट्रेंडिंग न्यूज़