Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
27 Jul, 2026

जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या का खुलासा, आरोपित गिरफ्तार

रायगढ़ में जमीन विवाद के चलते बुजुर्ग की टांगी से हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त हथियार और अन्य साक्ष्य बरामद कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

रायगढ़, 27 जुलाई।

रायगढ़ जिले के रैरूमाखुर्द पुलिस चौकी क्षेत्र के धरमपुर साजापाली गांव में 76 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। प्रारंभिक जांच में वारदात के पीछे नजूल भूमि पर कब्जे और हिस्सेदारी को लेकर लंबे समय से चला आ रहा जमीन विवाद सामने आया है।

25 जुलाई को मृतक के पुत्र नोहर साय पण्डो (30) ने रैरूमाखुर्द चौकी में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसी दिन सुबह वह अपनी पत्नी और मां के साथ खेत में काम करने गया था। दोपहर में घर लौटने पर उसके पिता बंधन राम पण्डो घर के बाहर गांव के मकरदम उर्फ मुड़ी माझी (40) के साथ पुराने जमीन विवाद को लेकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान उसकी पुत्री अंजली पण्डो ने दौड़कर बताया कि मकरदम ने टांगी से दादाजी के सिर पर लगातार वार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया है। मौके पर पहुंचने तक आरोपित टांगी लेकर फरार हो चुका था। शिकायत के आधार पर रैरूमाखुर्द चौकी में पहले हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। बाद में सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ में उपचार के दौरान बंधन राम पण्डो की मौत हो जाने पर मर्ग जांच के बाद प्रकरण में हत्या की धारा जोड़ दी गई।

चौकी प्रभारी उप निरीक्षक इगेश्वर यादव ने तत्काल जांच तेज करते हुए संदिग्ध की तलाश शुरू की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने धरमपुर गांव में घेराबंदी कर आरोपित मकरदम उर्फ मुड़ी माझी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने नजूल भूमि पर कब्जे को लेकर वर्षों से चले आ रहे विवाद के चलते टांगी से हमला कर हत्या करना स्वीकार किया। विवेचना के दौरान गवाहों के बयानों से भी यह सामने आया कि मृतक और आरोपित दोनों नजूल भूमि पर खेती करते थे तथा जमीन की सीमा और कब्जे को लेकर उनके बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। आरोपित ने बताया कि मृतक हर वर्ष उसकी जमीन का कुछ हिस्सा अपने कब्जे में ले लेता था, जिससे नाराज होकर उसने वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने आरोपित के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल की गई टांगी, घटना के समय पहने गए रक्तरंजित कपड़े और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जब्त कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपित को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

|
आज का राशिफल

अध्ययन-अध्यापन में समय गुजरेगा। ज्ञान-विज्ञान की वृद्घि होगी और सज्जनों का साथ भी रहेगा। कुछ कार्य भी सिद्घ होंगे। व्यर्थ की भाग-दौड़ से यदि बचा ही जाए तो अच्छा है। प्रियजनों से समागम का अवसर मिलेगा। अवरुद्घ कार्य संपन्न हो जाएंगे। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

26° / 31°

Cloudy

ट्रेंडिंग न्यूज़