Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

प्रशासनिक खबरें
28 Jul, 2026

भोपाल में सेना भर्ती रैली शुरू, 15 जिलों के अभ्यर्थी होंगे शामिल

भोपाल में शुरू हुई सेना भर्ती रैली में 15 जिलों के पुरुष अभ्यर्थी 8 अगस्त तक अग्निवीर जनरल ड्यूटी, तकनीकी, ट्रेड्समैन समेत विभिन्न श्रेणियों की चयन प्रक्रिया में भाग लेंगे।

भोपाल, 28 जुलाई।

राजधानी भोपाल के नाथू बरखेड़ा स्थित अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में मंगलवार से सेना भर्ती रैली का शुभारंभ हो गया। यह भर्ती अभियान 8 अगस्त तक चलेगा, जिसमें भोपाल सहित प्रदेश के 15 जिलों के पुरुष अभ्यर्थियों को भाग लेने का अवसर मिलेगा।

भर्ती कार्यालय के अनुसार रैली के दौरान अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर तकनीकी और अग्निवीर ट्रेड्समैन श्रेणियों के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के अभ्यर्थियों के लिए धर्मगुरु तथा एजुकेशन हवलदार पदों की भर्ती रैली भी होगी। आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।

यह भर्ती प्रक्रिया अशोकनगर, भोपाल, बैतूल, छिंदवाड़ा, दमोह, गुना, हरदा, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, पन्ना, पांढुर्णा, रायसेन, राजगढ़, सीहोर और विदिशा जिले के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए निर्धारित की गई है। इन जिलों के योग्य उम्मीदवार अग्निवीर जनरल ड्यूटी, तकनीकी और ट्रेड्समैन श्रेणियों की चयन प्रक्रिया में शामिल होंगे।

सेना भर्ती कार्यालय द्वारा 1 से 12 जून के बीच आयोजित सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) का परिणाम 12 जुलाई को जॉइन इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जा चुका है। परीक्षा में सफल अभ्यर्थी अब शारीरिक दक्षता परीक्षा सहित भर्ती की अन्य निर्धारित प्रक्रियाओं में भाग ले सकेंगे। पात्र उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र उनके पंजीकृत ई-मेल पर भेजे गए हैं और उन्हें प्रवेश पत्र पर अंकित तिथि एवं समय के अनुसार ही रैली स्थल में प्रवेश दिया जाएगा।

अभ्यर्थियों को भर्ती रैली में शामिल होने के लिए प्रवेश पत्र के साथ अधिसूचना में उल्लेखित सभी आवश्यक दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य होगा। इसके अलावा आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर वाला स्मार्टफोन और सक्रिय इंटरनेट कनेक्शन भी साथ रखना आवश्यक बताया गया है। 

|
आज का राशिफल

अपने काम को प्राथमिकता से करें। धार्मिक आस्थाएं फलीभूत होंगी। लाभ होगा और पुराने मित्रों से समागम भी होगा। संतान पक्ष की समस्या समाप्त होगी। स्वभाव में सौम्यता आपकी मदद करेगी। जीवन साथी से संबंधों में मिठास बढ़ेगी। परामर्श व परिस्थिति सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

24° / 28°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़