Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

प्रशासनिक खबरें
28 Jul, 2026

विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर मुख्यमंत्री का आह्वान, पर्यावरण बचाने का लें संकल्प

विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों से पर्यावरण और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की।

भोपाल, 28 जुलाई।

विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया है। उन्होंने सभी नागरिकों से प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लेने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंगलवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर जारी अपने संदेश में कहा कि प्रकृति संरक्षण केवल वर्तमान ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित, स्वस्थ और समृद्ध भविष्य की मजबूत आधारशिला है। उन्होंने पर्यावरण के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी निभाने पर भी जोर दिया।

गौरतलब है कि विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस प्रत्येक वर्ष 28 जुलाई को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण, जैव विविधता की रक्षा तथा पर्यावरण के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना है।

|
आज का राशिफल

अपने काम को प्राथमिकता से करें। धार्मिक आस्थाएं फलीभूत होंगी। लाभ होगा और पुराने मित्रों से समागम भी होगा। संतान पक्ष की समस्या समाप्त होगी। स्वभाव में सौम्यता आपकी मदद करेगी। जीवन साथी से संबंधों में मिठास बढ़ेगी। परामर्श व परिस्थिति सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

24° / 28°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़