Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

न्यायपालिका
28 Jul, 2026

दिल्ली विधानसभा सुरक्षा चूक मामला: आरोपी सरबजीत की मानसिक स्थिति जांचने के आदेश

तीसहजारी अदालत ने इहबास अस्पताल को निर्देश दिया है कि वह दिल्ली विधानसभा सुरक्षा चूक मामले के आरोपी सरबजीत सिंह की मानसिक स्थिति का आकलन कर कोर्ट को रिपोर्ट सौंपे।

नई दिल्ली, 28 जुलाई।

दिल्ली की तीसहजारी अदालत ने इहबास अस्पताल को निर्देश दिया है कि वह विधानसभा सुरक्षा चूक मामले में आरोपी सरबजीत सिंह की मानसिक स्थिति का आकलन कर यह स्पष्ट करे कि वह न्यायालय में अपना बचाव करने में सक्षम है या नहीं। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ने यह आदेश आरोपी की जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान दिया, जिसकी अगली तारीख 6 अगस्त तय की गई है।

सुनवाई के दौरान आरोपी के वकील ने दलील दी कि उनका मुक्किल बाइपोलर डिसऑर्डर से पीड़ित है और मेंटल हेल्थ केयर एक्ट के तहत मानसिक स्वास्थ्य जांच के लिए मेडिकल बोर्ड गठित किया जाना चाहिए। इस पर अभियोजन पक्ष की ओर से कोई आपत्ति नहीं जताई गई, जिसके बाद न्यायालय ने संबंधित अस्पताल को मेडिकल बोर्ड बनाकर रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया।

उल्लेखनीय है कि गत 6 अप्रैल को आरोपी नकाब पहनकर वीआईपी गेट से विधानसभा परिसर में दाखिल हुआ था और अध्यक्ष के कार्यालय तक पहुंच गया था। इस प्रकरण में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया था और अब उसकी मानसिक स्थिति को लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

|
आज का राशिफल

बुद्घि व धन का दुरूपयोग न करें। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। भ्रातृपक्ष में विरोध की संभावना है। आय-व्यय समान रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यर्थ प्रपंच में समय न गंवाकर काम पर ध्यान दीजिए। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। मान-सम्मान में वृद्घि होगी। शुभांक-2-5-7

आज का मौसम

भोपाल

25° / 28°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़