Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

मध्य प्रदेश
30 Jul, 2026

सिंहस्थ-2028 को लेकर इंदौर सांसद ने रेल मंत्री से मांगी सुविधाएं

इंदौर और मालवा क्षेत्र में स्टेशन विस्तार व नई ट्रेनों पर हुई चर्चा।

इंदौर, 30 जुलाई।

इंदौर सांसद शंकर लालवानी ने गुरुवार को नई दिल्ली में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को लेकर इंदौर और मालवा क्षेत्र में रेल सुविधाओं के विस्तार पर चर्चा की।

सांसद ने रेल मंत्री को मांग पत्र सौंपते हुए इंदौर एवं आसपास के रेलवे स्टेशनों के विकास, लंबित रेल परियोजनाओं में तेजी, नई ट्रेनों के संचालन और यात्रियों की सुविधाओं के विस्तार से जुड़े मुद्दे रखे।

सांसद लालवानी ने बताया कि बैठक में इंदौर क्षेत्र के रेलवे स्टेशनों के विस्तार, बढ़ाए गए ट्रेन फेरों को नियमित करने और भविष्य की जरूरतों के अनुसार रेल अधोसंरचना मजबूत करने पर विस्तृत चर्चा हुई।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2028 में उज्जैन में आयोजित होने वाला सिंहस्थ महाकुंभ देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालुओं को आकर्षित करेगा। इंदौर प्रदेश का प्रमुख शहर होने के साथ सिंहस्थ के लिए महत्वपूर्ण प्रवेश द्वार है। ऐसे में समय रहते रेलवे नेटवर्क को मजबूत करना और यात्रियों के लिए आधुनिक सुविधाएं विकसित करना जरूरी है।

बैठक में इंदौर रेलवे स्टेशन और लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों के साथ राऊ, सैफी नगर, राजेंद्र नगर और चंद्रावतीगंज सहित अन्य स्टेशनों के विस्तार, प्लेटफॉर्म क्षमता बढ़ाने और यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने पर चर्चा हुई।

सांसद ने इंदौर-खंडवा और इंदौर-दाहोद रेल परियोजना सहित क्षेत्र की अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं को जल्द पूरा करने की मांग रखी। इसके अलावा इंदौर से प्रमुख शहरों के लिए नई ट्रेनों की शुरुआत और अतिरिक्त फेरों पर चल रही ट्रेनों को नियमित करने का आग्रह भी किया।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सांसद द्वारा उठाए गए विषयों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को परियोजनाओं व प्रस्तावों की समीक्षा के लिए उच्चस्तरीय बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सिंहस्थ-2028 को ध्यान में रखते हुए इंदौर और आसपास के क्षेत्रों में रेल विकास कार्यों को प्राथमिकता देने का आश्वासन दिया।

सांसद लालवानी ने कहा कि सिंहस्थ-2028 पूरे मालवा और मध्य प्रदेश की व्यवस्थाओं की परीक्षा होगी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए इंदौर की रेल अधोसंरचना को समय रहते मजबूत करना आवश्यक है।

उन्होंने विश्वास जताया कि रेल मंत्री के सहयोग से क्षेत्र की रेल परियोजनाओं को गति मिलेगी और सिंहस्थ के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम रेल सुविधा उपलब्ध कराई जा सकेगी।

|
आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-1-5-7

आज का मौसम

भोपाल

26° / 36°

Heavy thunderstorm

ट्रेंडिंग न्यूज़