Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

राजनीति
30 Jul, 2026

आईएचएम पूसा में विद्यार्थियों से मिले मंत्री शेखावत, बनाए समोसे

केंद्रीय मंत्री ने छात्रों संग कुकिंग अनुभव साझा कर बढ़ाया उत्साह।

नई दिल्ली, 30 जुलाई।

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने गुरुवार को आईएचएम पूसा का दौरा कर विद्यार्थियों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने छात्रों के साथ समय बिताया और संस्थान की किचन में जाकर खाना बनाने में भी हिस्सा लिया।

केंद्रीय मंत्री ने विद्यार्थियों के साथ मिलकर समोसे और विशेष पकौड़े की डिश तैयार की। इस दौरान उन्होंने हॉस्पिटैलिटी और कुकिंग क्षेत्र में विद्यार्थियों के अनुभव, रुचि और भविष्य की योजनाओं को लेकर बातचीत की।

शेखावत ने विद्यार्थियों के साथ बिताए पलों को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए कहा कि संस्थान में कुछ नया सीखने और कुकिंग में हाथ आजमाने का अवसर मिला। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि उनकी बनाई डिश वास्तव में अच्छी बनी थी या फिर विद्यार्थियों ने उनका उत्साह बढ़ाने के लिए ऐसा कहा, यह वही जानते हैं।

उन्होंने कहा कि देश के युवा शेफ अपने हुनर, जुनून और मेहनत के बल पर भारत के हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए तैयार हैं।

आईएचएम पूसा भारत के प्रमुख होटल मैनेजमेंट संस्थानों में शामिल है और इसका संचालन भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय के अंतर्गत किया जाता है। वर्ष 1962 में स्थापित यह संस्थान होटल मैनेजमेंट और हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में विद्यार्थियों को शिक्षा एवं प्रशिक्षण प्रदान कर रहा है।

संस्थान की ओर से होटल मैनेजमेंट और हॉस्पिटैलिटी से जुड़े विभिन्न पाठ्यक्रम संचालित किए जाते हैं।

|
आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-1-5-7

आज का मौसम

भोपाल

26° / 36°

Heavy thunderstorm

ट्रेंडिंग न्यूज़