Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

नेपाल
30 Jul, 2026

नेपाल गोलीकांड में घायल युवक की मौत, मृतकों की संख्या दो हुई

नेपाल के सुनसरी जिले में हिंसक झड़प के दौरान गोली लगने से घायल एक और युवक की मौत के बाद देवानगंज गोलीकांड में मृतकों की संख्या बढ़कर दो हो गई है।

काठमांडू, 30 जुलाई।

नेपाल के सुनसरी जिले के देवानगंज में गोली लगने से घायल एक और युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई है। इसके साथ ही देवानगंज गोलीकांड में मृतकों की संख्या बढ़कर दो हो गई है। 22 वर्षीय जयप्रकाश मेहता ने विराटनगर के न्यूरो अस्पताल में गुरुवार दोपहर दम तोड़ दिया। गोली लगने से उनके पेट में गंभीर चोट आई थी, जिसके बाद उनका ऑपरेशन किया गया था।

इलाज के दौरान हालत में सुधार नहीं होने पर जयप्रकाश को वेंटिलेटर पर रखा गया था। पुलिस के अनुसार, गुरुवार को उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई और शव अस्पताल में रखा गया है। यह घटना रविवार रात हुई हिंसक झड़प के दौरान सामने आई थी। दो समूहों के बीच विवाद को नियंत्रित करने के लिए सशस्त्र पुलिस बल ने गोली चलाई थी।

इस गोलीकांड में देवानगंज के 25 वर्षीय ओमप्रकाश मेहता की भी मौत हुई थी। घटना में कुल 21 लोग घायल हुए थे, जिनमें से अब दो लोगों की जान जा चुकी है। घायलों में से आठ लोगों का इलाज विराटनगर के अलग-अलग अस्पतालों में जारी है। उपचार करा रहे मरीजों में रवींद्र कुमार मेहता और अमित यादव की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है।

गोलीकांड के बाद सुनसरी जिले के कई हिस्सों में आगजनी, तोड़फोड़, लूटपाट और हमले की घटनाएं हुई थीं। इसके बाद पूरे जिले में तनाव का माहौल बन गया था। स्थानीय प्रशासन की ओर से लगाया गया कर्फ्यू अभी भी जारी है। पुलिस के अनुसार, बुधवार से जिले की स्थिति धीरे-धीरे सामान्य होने लगी है।

|
आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-1-5-7

आज का मौसम

भोपाल

26° / 36°

Heavy thunderstorm

ट्रेंडिंग न्यूज़