श्रीभूमि, 1 अगस्त।
असम के श्रीभूमि जिले में पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से करीब एक करोड़ रुपये मूल्य की 10 हजार याबा टैबलेट बरामद की गई हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने शनिवार को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर इसकी जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि अपराधियों ने गलत धंधा, गलत रास्ता और गलत राज्य का चुनाव किया। उनके अनुसार श्रीभूमि पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 हजार याबा टैबलेट जब्त की हैं और एक आरोपित को गिरफ्तार किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि असम पुलिस नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रखे हुए है और इस दिशा में सख्ती से कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार महिला तस्कर की पहचान फिलहाल सामने नहीं आई है। उसके पास से तीन मोबाइल फोन और प्लास्टिक में लपेटकर रखी गई 10 हजार याबा टैबलेट सहित अन्य सामग्री भी बरामद की गई है।






















