Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
01 Aug, 2026

गौकशी मामले में वांछित मनोज दोहरे मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

औरैया में गौकशी मामले के वांछित आरोपी मनोज दोहरे को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद की है।

औरैया, 1 अगस्त।

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में अजीतमल थाना पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में गौकशी प्रकरण के वांछित आरोपी मनोज दोहरे को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार जवाबी फायरिंग के दौरान आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत सामान्य बताई गई है। घटना के दौरान उसका एक साथी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।

अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा के अनुसार 31 जुलाई को सूचना मिलने पर दलेलनगर की ओर जाने वाली टूटी सड़क पर आम के बाग के पास कार्रवाई की गई थी। उस दौरान लिटिल दोहरे और प्रेमबाबू उर्फ रामू दोहरे को करीब 40 किलोग्राम संदिग्ध पशु मांस, तीन धारदार छुरियां, एक कुल्हाड़ी और तराजू के साथ गिरफ्तार किया गया था। वहीं मनोज दोहरे सहित अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए थे।

शनिवार को फरार आरोपितों की तलाश में चल रही चेकिंग के दौरान पुलिस ने बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया। पुलिस का आरोप है कि आरोपितों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की। पीछा करने के दौरान रसूलपुर मोड़ के पास बाइक फिसल गई। एक आरोपी भाग निकला, जबकि मनोज दोहरे ने दोबारा फायरिंग की। इसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध .315 बोर तमंचा, एक जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस, एक मोबाइल फोन और बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस के अनुसार संदिग्ध मांस का नमूना जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है। शेष मांस को पशु चिकित्साधिकारी की मौजूदगी में नियमानुसार गड्ढा खोदकर दफना दिया गया। मामले में फरार अन्य आरोपितों की तलाश जारी है। पुलिस ने बताया कि मनोज दोहरे के खिलाफ गौवध, गैंगस्टर समेत कई आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं।

|
आज का राशिफल

लेन-देन में स्पष्टता बनाये रखें। घर के सदस्य मदद करेंगे और साथ ही आर्थिक बदहाली से भी मुक्ति मिलने लगेगी। कोई प्रिय वस्तु या नवीन वस्त्राभूषण प्राप्त होंगे। व्यापार व व्यवसाय में स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। राजकीय कार्यों से लाभ। बिगड़ा कार्य बनेगा। शुभांक-3-6-8

आज का मौसम

भोपाल

24° / 28°

Cloudy

ट्रेंडिंग न्यूज़