Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
01 Aug, 2026

घर के बाहर खड़ी हीरो ग्लैमर बाइक चोरी

शोणितपुर के रंगापारा थाना क्षेत्र में घर के बाहर खड़ी हीरो ग्लैमर बाइक चोरी होने के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

शोणितपुर, 1 अगस्त।

असम के शोणितपुर जिले के रंगापारा थाना क्षेत्र अंतर्गत न्यू ताराजुली के 3 नंबर रौनतपुर इलाके में घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। चोर बीती रात धर्मेंद्र साहू के घर से उनकी नीले रंग की हीरो ग्लैमर मोटरसाइकिल चोरी कर फरार हो गए।

पीड़ित धर्मेंद्र साहू ने घटना को लेकर रंगापारा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। चोरी हुई बाइक का पंजीयन नंबर एएस-12वी-6904 बताया गया है।

घटना के बाद चोरी की बढ़ती वारदातों को लेकर स्थानीय लोगों ने भी चिंता जताई है। आसा संगठन के केंद्रीय सांस्कृतिक सचिव प्रहलाद तांती ने कहा कि इलाके में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। उनका कहना है कि पुलिस रात के समय गश्त करती है, लेकिन सभी क्षेत्रों में एक साथ निगरानी रखना संभव नहीं हो पाता।

पुलिस ने दर्ज प्राथमिकी के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और बाइक चोरी करने वालों की तलाश की जा रही है।

|
आज का राशिफल

लेन-देन में स्पष्टता बनाये रखें। घर के सदस्य मदद करेंगे और साथ ही आर्थिक बदहाली से भी मुक्ति मिलने लगेगी। कोई प्रिय वस्तु या नवीन वस्त्राभूषण प्राप्त होंगे। व्यापार व व्यवसाय में स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। राजकीय कार्यों से लाभ। बिगड़ा कार्य बनेगा। शुभांक-3-6-8

आज का मौसम

भोपाल

24° / 28°

Cloudy

ट्रेंडिंग न्यूज़