Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
01 Aug, 2026

नवादा में युवक की मौत पर बवाल, परिजनों ने पुलिस पर लगाए मारपीट के आरोप

नवादा के इचुआ गांव में युवक की मौत के बाद परिजनों ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाते हुए सड़क जाम कर प्रदर्शन किया, जबकि पुलिस ने आरोपों से इनकार करते हुए जांच जारी होने की बात कही।

नवादा, 1 अगस्त।

नारदीगंज थाना क्षेत्र के इचुआ गांव में एक युवक की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। परिजनों का आरोप है कि युवक की मौत पुलिस पिटाई के कारण हुई, जबकि पुलिस ने इन आरोपों से इनकार किया है।

मृतक की पहचान नंदपुर गांव निवासी स्व. कुलो मांझी के 30 वर्षीय मुंद्रिका मांझी के रूप में हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि इचुआ गांव में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी के दौरान पुलिस टीम पहुंची थी। इसी दौरान मुंद्रिका मांझी वहां मौजूद था।

परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने युवक के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिसकर्मी वहां से चले गए। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

वहीं, नारदीगंज थाना अध्यक्ष राजेश कुमार ने मारपीट के आरोपों को खारिज किया है। उनका कहना है कि संबंधित समय पर थाना पुलिस इचुआ गांव में छापेमारी के लिए नहीं गई थी, बल्कि वनगंगा क्षेत्र में गश्त पर थी। एक व्यक्ति की मौत की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है। युवक की मौत के वास्तविक कारण का पता जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। इस घटना को लेकर ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन जारी रहा।

|
आज का राशिफल

लेन-देन में स्पष्टता बनाये रखें। घर के सदस्य मदद करेंगे और साथ ही आर्थिक बदहाली से भी मुक्ति मिलने लगेगी। कोई प्रिय वस्तु या नवीन वस्त्राभूषण प्राप्त होंगे। व्यापार व व्यवसाय में स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। राजकीय कार्यों से लाभ। बिगड़ा कार्य बनेगा। शुभांक-3-6-8

आज का मौसम

भोपाल

24° / 28°

Cloudy

ट्रेंडिंग न्यूज़