Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
01 Aug, 2026

सालावास पुल पर अंधेरे में हादसा, बाइक सवार युवक की मौत

जोधपुर के सालावास पुल पर बंद स्ट्रीट लाइटों के बीच हुए सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद ग्रामीणों ने मुआवजे, आरोपी की गिरफ्तारी और लाइटें चालू कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

जोधपुर, 1 अगस्त।

शहर के निकट सालावास पुल पर बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों के कारण फैले अंधेरे में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। उनका आरोप है कि हादसे के बाद अस्पताल में शव को सम्मानपूर्वक कपड़े से नहीं ढका गया और उसे सामान्य वार्ड में रखा गया, जिससे लोगों की नाराजगी और बढ़ गई।

विवेक विहार थाना पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान पाली जिले के बुढाणी स्थित भीलों की ढाणी निवासी 20 वर्षीय कै लाश पुत्र नेमाराम के रूप में हुई है।

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शनिवार सुबह सालावास अस्पताल के सामने धरना-प्रदर्शन करते हुए सड़क जाम कर दिया। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौके पर मौजूद रहे।

प्रदर्शनकारियों ने हादसे के लिए जिम्मेदार वाहन और उसके चालक की शीघ्र गिरफ्तारी, मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा तथा सालावास पुल पर बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को जल्द चालू कराने की मांग उठाई। सूचना मिलने पर विवेक विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से समझाइश कर मार्ग को सुचारु कराया।

|
आज का राशिफल

लेन-देन में स्पष्टता बनाये रखें। घर के सदस्य मदद करेंगे और साथ ही आर्थिक बदहाली से भी मुक्ति मिलने लगेगी। कोई प्रिय वस्तु या नवीन वस्त्राभूषण प्राप्त होंगे। व्यापार व व्यवसाय में स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। राजकीय कार्यों से लाभ। बिगड़ा कार्य बनेगा। शुभांक-3-6-8

आज का मौसम

भोपाल

24° / 28°

Cloudy

ट्रेंडिंग न्यूज़