Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

उत्तर प्रदेश
03 Aug, 2026

गाजियाबाद में सावन के पहले सोमवार पर कांवड़ यात्रा के कारण लगा भीषण जाम, वाहन चालकों की बढ़ी मुश्किलें

गाजियाबाद में सावन के पहले सोमवार को कांवड़ यात्रा के चलते रूट डायवर्जन और कट बंद होने से प्रमुख मार्गों पर भीषण जाम लग गया है जिससे वाहन चालक परेशान हैं।

गाजियाबाद, 03 अगस्त।

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जनपद में सावन के पहले सोमवार के मौके पर प्रसिद्ध दूधेश्वरनाथ मंदिर में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़ और कांवड़ियों की बढ़ती तादाद के चलते यातायात व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई है। जगह-जगह मार्ग डाइवर्ट करने और कट बंद किए जाने के कारण लगे भीषण जाम से वाहन चालक बेहाल नजर आ रहे हैं। तड़के सुबह से ही मेरठ रोड, जीटी रोड और राजनगर एक्सटेंशन जैसे मुख्य मार्गों पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई हैं, जिससे आम लोगों को भारी फजीहत का सामना करना पड़ रहा है। सबसे बुरा हाल मेरठ तिराहे पर देखने को मिल रहा है, जहां पुलिस द्वारा अधिकांश कट बंद किए जाने से गाड़ियां रेंग-रेंग कर चल रही हैं।

मेरठ से दिल्ली जाने वाली लेन पर लगातार बढ़ती कांवड़ियों की आवाजाही को देखते हुए पूरे मार्ग को लगभग एकल मार्ग में तब्दील कर दिया गया है। डीसीपी ट्रैफिक त्रिगुण बिसेन का कहना है कि आगामी बुधवार से हल्के वाहनों के लिए भी नया डायवर्जन लागू कर दिया जाएगा। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर मोदीनगर में दिल्ली-मेरठ मुख्य मार्ग के वनवे होने के कारण ट्रैफिक थम गया है। सोमवार से मेरठ रोड को पूरी तरह कांवड़ियों के लिए आरक्षित कर दिए जाने से एक ही सड़क पर दोनों तरफ के वाहन आमने-सामने आ रहे हैं, जिससे स्थितियां और अधिक विकट हो गई हैं। हालांकि यातायात महकमे के अधिकारी व्यवस्थाओं को पटरी पर लाने में निरंतर जुटे हुए हैं।

|
आज का राशिफल

लेन-देन में स्पष्टता बनाये रखें। घर के सदस्य मदद करेंगे और साथ ही आर्थिक बदहाली से भी मुक्ति मिलने लगेगी। कोई प्रिय वस्तु या नवीन वस्त्राभूषण प्राप्त होंगे। व्यापार व व्यवसाय में स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। राजकीय कार्यों से लाभ। बिगड़ा कार्य बनेगा। शुभांक-3-6-8

आज का मौसम

भोपाल

25° / 31°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़