Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

मध्य प्रदेश
03 Aug, 2026

रायसेन के जंगल में जीजा-साली के शव मिले, पुलिस हर पहलू से कर रही जांच

रायसेन के बाड़ी क्षेत्र में जंगल से जीजा और साली के शव मिलने के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रेम संबंध, पारिवारिक विरोध सहित सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच शुरू कर दी है।

रायसेन, 03 अगस्त।

मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के बाड़ी क्षेत्र में सोमवार सुबह जंगल में एक पेड़ से जीजा-साली के शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम संबंध और पारिवारिक विरोध से जुड़ा होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतकों की पहचान सिलवानी क्षेत्र निवासी रुपेश कुशवाह (38) और पिंकी कुशवाह के रूप में हुई है। सोमवार सुबह नागिन मोड़ स्थित पीपल वाले जंगल से गुजर रहे लोगों ने पेड़ पर दोनों के शव लटके देखे। पास ही एक मोटरसाइकिल भी खड़ी मिली। सूचना मिलते ही बाड़ी और सुल्तानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक कार्रवाई के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, सिलवानी थाना क्षेत्र की जैतहरी चौकी अंतर्गत बिकलपुर निवासी रुपेश कुशवाह रविवार दोपहर अपनी साली पिंकी कुशवाह को लेने पाठा पौड़ी गांव गए थे। इसके बाद दोनों मोटरसाइकिल से निकले, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटे। परिजनों ने तलाश के बाद रात करीब एक बजे सिलवानी थाने में दोनों के लापता होने की सूचना दी थी। सोमवार सुबह जंगल में बाइक मिलने के बाद दोनों की पहचान की गई।

प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि प्रेम संबंध को लेकर परिवार में विरोध था। पुलिस इसी पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ा रही है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी संभावित कारणों की जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार, पिंकी कुशवाह का पहले विवाह हो चुका था। पुलिस उनकी पारिवारिक परिस्थितियों से जुड़ी जानकारी भी एकत्र कर रही है।

बाड़ी एसडीओपी नीलम चौधरी ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक विरोध और आपसी संबंधों से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, लेकिन वास्तविक कारण जांच पूरी होने और सभी तथ्यों के सामने आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेंगे। पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

|
आज का राशिफल

लेन-देन में स्पष्टता बनाये रखें। घर के सदस्य मदद करेंगे और साथ ही आर्थिक बदहाली से भी मुक्ति मिलने लगेगी। कोई प्रिय वस्तु या नवीन वस्त्राभूषण प्राप्त होंगे। व्यापार व व्यवसाय में स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। राजकीय कार्यों से लाभ। बिगड़ा कार्य बनेगा। शुभांक-3-6-8

आज का मौसम

भोपाल

25° / 31°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़