Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
03 Aug, 2026

थाईलैंड से 2.76 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा लाने वाला यात्री दिल्ली एयरपोर्ट पर पकड़ा गया

फुकेत से दिल्ली पहुंचे एक यात्री के सामान से 2.76 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद होने पर कस्टम विभाग ने एनडीपीएस अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।

नई दिल्ली, 03 अगस्त।

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाईलैंड के फुकेत से पहुंचे एक यात्री के पास से करीब 2.76 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद किया है। बरामद मादक पदार्थ को जब्त कर लिया गया है और यात्री से पूछताछ जारी है।

अधिकारियों के अनुसार, 2 अगस्त को एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-2377 से फुकेत से आए यात्री की एडवांस पैसेंजर इंफॉर्मेशन सिस्टम के आधार पर प्रोफाइलिंग की गई थी। संदेह होने पर उसे कस्टम के ग्रीन चैनल पर रोककर जांच की गई।

जांच के दौरान यात्री के सामान की एक्स-रे स्कैनिंग में बैग के भीतर संदिग्ध वस्तु दिखाई दी। इसके बाद डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर से भी उसकी जांच की गई, लेकिन कोई धातु संबंधी संकेत नहीं मिला। संदेह बरकरार रहने पर अधिकारियों ने बैग की विस्तृत तलाशी ली।

तलाशी के दौरान बैग से हरे रंग के पदार्थ से भरे चार पैकेट बरामद हुए। प्रारंभिक जांच में यह पदार्थ हाइड्रोपोनिक गांजा पाया गया। पैकिंग सामग्री सहित इन पैकेटों का कुल वजन 2,759.5 ग्राम दर्ज किया गया।

कस्टम विभाग ने बरामद मादक पदार्थ को जब्त कर लिया है और मामले में एनडीपीएस अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। अधिकारी यह भी पता लगाने में जुटे हैं कि इस तस्करी के पीछे किन लोगों का नेटवर्क सक्रिय है और यह गांजा किस तक पहुंचाया जाना था।

गौरतलब है कि हाइड्रोपोनिक गांजा सामान्य गांजे की तुलना में लगभग 5 से 10 गुना अधिक तेज और खतरनाक नशा देने वाला माना जाता है। इसे पोषक तत्वों के नियंत्रित उपयोग के साथ विशेष तकनीक से उगाया जाता है।

|
आज का राशिफल

लेन-देन में स्पष्टता बनाये रखें। घर के सदस्य मदद करेंगे और साथ ही आर्थिक बदहाली से भी मुक्ति मिलने लगेगी। कोई प्रिय वस्तु या नवीन वस्त्राभूषण प्राप्त होंगे। व्यापार व व्यवसाय में स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। राजकीय कार्यों से लाभ। बिगड़ा कार्य बनेगा। शुभांक-3-6-8

आज का मौसम

भोपाल

25° / 31°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़