Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

मध्य प्रदेश
03 Aug, 2026

स्वामी नीलकंठ आश्रम की संपत्तियों के संरक्षण की मांग, नारायण त्रिपाठी ने सरकार से हस्तक्षेप की अपील

मैहर के पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी ने स्वामी नीलकंठ आश्रम की संपत्तियों के संरक्षण और पारदर्शी प्रबंधन के लिए राज्य सरकार से हस्तक्षेप की मांग करते हुए ट्रस्ट व्यवस्था की समीक्षा का आग्रह किया।

मैहर, 03 अगस्त।

मध्य प्रदेश के मैहर के पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी ने स्वामी नीलकंठ महाराज आश्रम की परिसंपत्तियों के संरक्षण और पारदर्शी प्रबंधन को लेकर राज्य सरकार से हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने कहा कि आश्रम की कथित रूप से अरबों रुपये मूल्य की संपत्तियों के दीर्घकालीन संरक्षण के लिए ट्रस्ट व्यवस्था की समीक्षा कर आवश्यक कदम उठाए जाने चाहिए।

सोमवार को जारी बयान में नारायण त्रिपाठी ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य किसी व्यक्ति या संस्था पर आरोप लगाना नहीं, बल्कि आश्रम की संपत्तियों के संरक्षण का मुद्दा उठाना है। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए परिसंपत्तियों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं सामने आ रही हैं और समय रहते आवश्यक कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में विवाद या दुरुपयोग की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

उन्होंने कहा कि स्वामी नीलकंठ महाराज के प्रति लाखों श्रद्धालुओं की आस्था जुड़ी हुई है। वर्षों से श्रद्धालुओं और दानदाताओं द्वारा दी गई भूमि एवं अन्य संपत्तियां धार्मिक और सामाजिक कार्यों के लिए उपयोग में लाई जाती रही हैं। ऐसे में इन परिसंपत्तियों का संरक्षण सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है।

पूर्व विधायक ने सुझाव दिया कि आश्रम की धार्मिक गतिविधियों और पूजा-अर्चना का संचालन पुजारियों एवं एक सक्षम प्रबंधन समिति के माध्यम से किया जाए, जबकि भूमि और अन्य परिसंपत्तियों की खरीद-बिक्री अथवा हस्तांतरण जैसे मामलों को वैधानिक प्रक्रिया और सरकारी निगरानी के दायरे में रखा जाए। उनका कहना है कि इससे आश्रम की मूल भावना सुरक्षित रहेगी और भविष्य में विवाद की संभावनाएं कम होंगी।

नारायण त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से पूरे मामले की गंभीरता से समीक्षा कर आवश्यक कानूनी और प्रशासनिक कदम उठाने का आग्रह किया। साथ ही जिला प्रशासन से आश्रम की स्थिति और संबंधित तथ्यों की जानकारी राज्य सरकार को उपलब्ध कराने की अपील की।

उन्होंने श्रद्धालुओं से भी आश्रम की धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण के मुद्दे पर लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात शासन तक पहुंचाने का आग्रह किया। हालांकि, इस संबंध में आश्रम प्रबंधन और राज्य सरकार की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

|
आज का राशिफल

लेन-देन में स्पष्टता बनाये रखें। घर के सदस्य मदद करेंगे और साथ ही आर्थिक बदहाली से भी मुक्ति मिलने लगेगी। कोई प्रिय वस्तु या नवीन वस्त्राभूषण प्राप्त होंगे। व्यापार व व्यवसाय में स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। राजकीय कार्यों से लाभ। बिगड़ा कार्य बनेगा। शुभांक-3-6-8

आज का मौसम

भोपाल

25° / 31°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़