Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

मध्य प्रदेश
03 Aug, 2026

ऐतिहासिक कांवड़ यात्रा की तैयारियां तेज, निगमायुक्त ने सड़क-सफाई और लाइट व्यवस्था का लिया जायजा

जबलपुर में ऐतिहासिक कांवड़ यात्रा से पहले निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने तीन पत्ती चौक से कैलाश धाम तक निरीक्षण कर सड़क मरम्मत, सफाई और स्ट्रीट लाइट व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

जबलपुर, 03 अगस्त।

ऐतिहासिक कांवड़ यात्रा की तैयारियों के तहत जबलपुर नगर निगम ने शहर में व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने की कवायद तेज कर दी है। सोमवार को निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने अधिकारियों के साथ तीन पत्ती चौक से रांझी स्थित कैलाश धाम तक मुख्य मार्ग और आसपास के क्षेत्रों का सघन निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने जर्जर और गड्ढायुक्त सड़कों की तत्काल मरम्मत के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं और आम नागरिकों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने सड़क किनारे जमा कचरे को तुरंत हटाने और सफाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश भी दिए। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से मुख्य मार्गों के साथ-साथ आसपास की गलियों में भी विशेष सफाई अभियान चलाने को कहा गया।

कैलाश धाम जाने वाले मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निगमायुक्त ने सभी स्ट्रीट लाइटों की जांच कर बंद पड़ी लाइटों को जल्द चालू कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कांवड़ यात्रा से पहले सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी कर ली जाएं।

नगर निगम का कहना है कि शहर को स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने के लिए अधोसंरचना, सफाई और प्रकाश व्यवस्था को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त किया जा रहा है, ताकि ऐतिहासिक कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

|
आज का राशिफल

लेन-देन में स्पष्टता बनाये रखें। घर के सदस्य मदद करेंगे और साथ ही आर्थिक बदहाली से भी मुक्ति मिलने लगेगी। कोई प्रिय वस्तु या नवीन वस्त्राभूषण प्राप्त होंगे। व्यापार व व्यवसाय में स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। राजकीय कार्यों से लाभ। बिगड़ा कार्य बनेगा। शुभांक-3-6-8

आज का मौसम

भोपाल

25° / 31°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़