Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

जम्मू और कश्मीर
03 Aug, 2026

कठुआ लकड़ी जब्ती मामला: वन विभाग ने आरोपों को बताया भ्रामक, कहा- नियमों के तहत की गई है सख्त कार्रवाई

कठुआ में लकड़ी जब्ती के मामले पर वन विभाग ने सभी आरोपों को भ्रामक और निराधार बताते हुए स्पष्ट किया है कि नियमानुसार पूरी कानूनी कार्रवाई की जा चुकी है।

कठुआ, 03 अगस्त।

लकड़ी जब्ती प्रकरण को लेकर हाल ही में सामने आई खबरों पर वन विभाग ने तल्ख रुख अपनाते हुए तमाम दावों को तथ्यहीन, भ्रम फैलाने वाला और सच्चाई से कोसों दूर करार दिया है।

कठुआ के डीएफओ ने साफ शब्दों में स्पष्ट किया है कि विभाग द्वारा भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 52 के अंतर्गत वाहन मालिक और संबंधित कत्था इंडस्ट्री के संचालक के विरुद्ध नियमानुसार जब्ती की कार्रवाई पहले ही अमल में लाई जा चुकी है। यह पूरा मामला इस वक्त सक्षम प्राधिकारी के विचाराधीन है।

विभागीय पक्ष के अनुसार वाहन और अवैध लकड़ी को पूरी प्रक्रिया का पालन करते हुए कब्जे में लिया गया था। संबंधित पक्षों पर बिना किसी भेदभाव के तमाम कानूनी कार्रवाई की गई है। महकमे ने इस इल्जाम को सिरे से खारिज किया है कि किसी कारखाने को बचाया जा रहा है, तथा इन्हें कागजी रिकॉर्ड के विपरीत बताया है।

विभाग का यह भी कहना है कि मामला अदालत या प्राधिकारी के पाले में होने के कारण इसके गुण-दोष पर अधिक टिप्पणी करना मुनासिब नहीं है, किंतु की गई हर विधिक कार्रवाई पूरी तरह कानून के दायरे में है।

साथ ही यह भी चेतावनी दी गई है कि बिना तथ्यों की पुष्टि किए ऐसे आरोप सार्वजनिक करने से न केवल आम जनमानस भ्रमित होता है, बल्कि चल रही न्यायिक प्रक्रिया पर भी गलत असर पड़ सकता है।

|
आज का राशिफल

लेन-देन में स्पष्टता बनाये रखें। घर के सदस्य मदद करेंगे और साथ ही आर्थिक बदहाली से भी मुक्ति मिलने लगेगी। कोई प्रिय वस्तु या नवीन वस्त्राभूषण प्राप्त होंगे। व्यापार व व्यवसाय में स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। राजकीय कार्यों से लाभ। बिगड़ा कार्य बनेगा। शुभांक-3-6-8

आज का मौसम

भोपाल

25° / 31°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़