Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

मध्य प्रदेश
03 Aug, 2026

पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय में प्रशासनिक बदलाव, तेंदुए के उपचार पर कानूनी नोटिस

नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय में प्रशासनिक फेरबदल के बीच घायल मादा तेंदुए के उपचार के दौरान 16 दांत टूटने के मामले में कानूनी नोटिस जारी कर स्वतंत्र जांच की मांग की गई है।

जबलपुर, 03 अगस्त।

जबलपुर स्थित नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय में सोमवार को प्रशासनिक स्तर पर बदलाव किए गए। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्कूल ऑफ वाइल्ड लाइफ फोरेंसिक एंड हेल्थ के निदेशक पद का प्रभार डॉ. शोभा जावरे से लेकर डॉ. राजेश शर्मा को सौंप दिया। वहीं डॉ. शोभा जावरे को सर्जरी विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। अब तक सर्जरी विभाग का दायित्व संभाल रहीं डॉ. अपरा शाही केवल डायरेक्टर क्लीनिक के रूप में कार्य करेंगी।

विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. मनदीप शर्मा ने बताया कि अधिकारियों के कार्यभार और प्रशासनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए यह फेरबदल किया गया है। उनके अनुसार विभागों के पुनर्गठन का उद्देश्य बेहतर समन्वय, पारदर्शिता और प्रशासनिक दक्षता सुनिश्चित करना है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि सभी संबंधित अधिकारियों ने अपने नए दायित्व संभाल लिए हैं।

इस बीच नरसिंहपुर से रेस्क्यू कर विश्वविद्यालय लाए गए घायल मादा तेंदुए के उपचार को लेकर विवाद भी गहरा गया है। उपचार के दौरान तेंदुए के 16 दांत टूटने के मामले में अधिवक्ता डॉ. दीपा कुलश्रेष्ठ ने कुलगुरु और वन विभाग के संबंधित अधिकारियों को कानूनी नोटिस भेजा है।

नोटिस में उपचार प्रक्रिया की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई है। साथ ही यह सवाल भी उठाया गया है कि तेंदुए को आवश्यकता से अधिक समय तक पिंजरे में क्यों रखा गया और उपचार एवं देखभाल के दौरान ऐसी स्थिति किन परिस्थितियों में बनी।

तेंदुए के उपचार से जुड़े इस मामले के सामने आने के बाद विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठे हैं। हालांकि पूरे घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति जांच पूरी होने और संबंधित पक्षों के जवाब के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

|
आज का राशिफल

लेन-देन में स्पष्टता बनाये रखें। घर के सदस्य मदद करेंगे और साथ ही आर्थिक बदहाली से भी मुक्ति मिलने लगेगी। कोई प्रिय वस्तु या नवीन वस्त्राभूषण प्राप्त होंगे। व्यापार व व्यवसाय में स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। राजकीय कार्यों से लाभ। बिगड़ा कार्य बनेगा। शुभांक-3-6-8

आज का मौसम

भोपाल

25° / 31°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़