Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
03 Aug, 2026

ओखला-निजामुद्दीन ट्रैक पर बुलंदशहर के युवक-युवती के शव मिले, जांच जारी

ओखला और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के बीच बुलंदशहर के युवक-युवती के शव मिलने के मामले में रेलवे पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

नई दिल्ली, 03 अगस्त।

राजधानी में ओखला और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के बीच रविवार रात रेलवे ट्रैक पर एक युवक और युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लोकनायक जयप्रकाश (एलएनजेपी) अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया। मामले में बीएनएसएस की धारा 194(1) के तहत कार्रवाई की जा रही है।

रेलवे पुलिस के अनुसार, 2 अगस्त की रात करीब 8:47 बजे रेलवे मेमो के माध्यम से ओखला और निजामुद्दीन स्टेशन के बीच ट्रेन से जुड़ी घटना की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने डीडी दर्ज कर जांच शुरू की और मामले की जिम्मेदारी जांच अधिकारी को सौंपी गई।

पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची तो रेलवे ट्रैक पर युवक और युवती के शव पड़े मिले। मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला पुलिसकर्मी को भी मौके पर बुलाया गया। साथ ही क्राइम टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए।

जांच के दौरान युवक की जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान सागर (23) के रूप में हुई। इसके बाद युवती की पहचान शिवानी (20) के रूप में की गई। दोनों उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने घटना की जानकारी उनके परिजनों को भी दे दी है।

रेलवे पुलिस का कहना है कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए एलएनजेपी अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखा गया है। मामले में बीएनएसएस की धारा 194(1) के तहत वैधानिक कार्रवाई जारी है। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेमी युगल द्वारा ट्रेन के आगे आकर जान देने का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

|
आज का राशिफल

लेन-देन में स्पष्टता बनाये रखें। घर के सदस्य मदद करेंगे और साथ ही आर्थिक बदहाली से भी मुक्ति मिलने लगेगी। कोई प्रिय वस्तु या नवीन वस्त्राभूषण प्राप्त होंगे। व्यापार व व्यवसाय में स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। राजकीय कार्यों से लाभ। बिगड़ा कार्य बनेगा। शुभांक-3-6-8

आज का मौसम

भोपाल

25° / 31°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़