Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
06 Aug, 2026

जमीन विवाद में बड़े भाई ने ली छोटे भाई की जान

डूंगरपुर के दोवड़ा थाना क्षेत्र में जमीन विवाद के चलते बड़े भाई पर लोहे के सरिये से छोटे भाई की हत्या करने का आरोप है, पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

डूंगरपुर, 6 अगस्त।

डूंगरपुर जिले के दोवड़ा थाना क्षेत्र में जमीन को लेकर चले आ रहे विवाद ने खूनी रूप ले लिया। यहां बड़े भाई पर छोटे भाई की लोहे के सरिये से हमला कर हत्या करने का आरोप है। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार 3 अगस्त को दोपहर करीब 1:30 बजे फलोज गांव में गोपाल उर्फ पप्पू पटेल के पुराने मकान को हटाने का कार्य चल रहा था। उसी दौरान उनकी बहन पुष्पा उनसे बातचीत कर रही थीं। इसी बीच बड़े भाई रतनलाल पाटीदार हाथ में लोहे का सरिया लेकर मौके पर पहुंचा और गोपाल के सिर पर लगातार वार कर दिए।

हमले में गंभीर रूप से घायल गोपाल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। रिपोर्ट के अनुसार दोनों भाइयों के बीच लंबे समय से जमीन विवाद और आपसी रंजिश चली आ रही थी। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि इससे पहले भी हमले का प्रयास किया जा चुका था।

घटना की जानकारी मिलते ही जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन में दोवड़ा थाना पुलिस ने विशेष टीम गठित की। मोबाइल फॉरेंसिक यूनिट की सहायता से घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए गए और आरोपित की तलाश शुरू की गई।

पुलिस ने सघन तलाश अभियान के बाद हत्या के मुख्य आरोपित रतनलाल पाटीदार निवासी फलोज, थाना दोवड़ा को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है और पुलिस हत्या से जुड़े सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है।

|
वीडियो फीचर

भोपाल में CM मोहन यादव ने छात्रों से की खास बातचीत।


UGC Bill

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

24° / 30°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़