Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
06 Aug, 2026

महिला के कपड़ों में मिला युवक का शव, कारणों की जांच जारी

जयपुर के गलता गेट क्षेत्र में एक विवाहित व्यक्ति का शव महिला के कपड़ों में फंदे से लटका मिला है, मामले में पुलिस सभी संभावित पहलुओं से जांच कर रही है।

जयपुर, 6 अगस्त।

जयपुर के गलता गेट थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस के अनुसार, मृतक ने महिला के कपड़े पहन रखे थे और लाल रंग का लहंगा भी पहना हुआ था। कमरे में बिस्तर पर कांच की चूड़ियां बिखरी मिलीं। घटना सामने आने के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है।

थाना प्रभारी धर्म सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल की तलाशी के दौरान कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। मृतक की पहचान मुन्ना पुत्र मुनीर के रूप में हुई है। वह विवाहित था और तीन बच्चों का पिता था।

पुलिस का कहना है कि आत्महत्या से पहले मृतक द्वारा महिला के कपड़े पहनने के पीछे क्या कारण था, इसका फिलहाल कोई स्पष्ट जवाब नहीं है। अधिकारियों के अनुसार, इस पहलू सहित पूरे मामले की विभिन्न कोणों से जांच की जा रही है और किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया गया है।

पुलिस मनोवैज्ञानिक, पारिवारिक और अन्य संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ा रही है। साथ ही मृतक के परिजनों, पड़ोसियों और परिचितों से पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह किसी मानसिक तनाव या अवसाद से गुजर रहा था या नहीं तथा किन परिस्थितियों में उसने यह कदम उठाया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

|
वीडियो फीचर

भोपाल में CM मोहन यादव ने छात्रों से की खास बातचीत।


UGC Bill

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

24° / 30°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़