Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

बॉलीवुड
06 Aug, 2026

गोलमाल 5 की रिलीज आगे बढ़ी, दिसंबर में होगी बड़ी टक्कर

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार गोलमाल 5 को दिसंबर के पहले सप्ताह में रिलीज करने की तैयारी है, जिससे प्रभास की फौजी और अक्षय कुमार की दूसरी फिल्म के साथ बड़ा बॉक्स ऑफिस मुकाबला हो सकता है।

मुंबई, 06 अगस्त।

निर्देशक रोहित शेट्टी की बहुप्रतीक्षित फिल्म गोलमाल 5 की रिलीज को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, पहले अगले वर्ष रिलीज होने वाली इस फिल्म को अब दिसंबर के पहले सप्ताह में सिनेमाघरों में लाने की तैयारी की जा रही है। इसके चलते बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी फिल्मों के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है।

रिपोर्टों के मुताबिक, अजय देवगन की फिल्म रेंजर, जिसकी रिलीज 4 दिसंबर को प्रस्तावित थी, उसे फिलहाल वर्ष 2027 तक के लिए टाल दिया गया है। इसी रिलीज स्लॉट पर अब गोलमाल 5 को लाने की योजना बनाई गई है। हालांकि, फिल्म निर्माताओं की ओर से अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

यदि यह योजना तय समय के अनुसार लागू होती है तो गोलमाल 5 का सीधा मुकाबला प्रभास की फिल्म फौजी और निर्देशक अनीस बज्मी की अक्षय कुमार अभिनीत एक अनटाइटल्ड फिल्म से होगा। इस कारण दिसंबर का पहला सप्ताह बॉक्स ऑफिस पर बड़े सितारों की टक्कर का गवाह बन सकता है।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि यदि गोलमाल 5 चार दिसंबर को रिलीज होती है, तो एक ओर अक्षय कुमार अपनी अनटाइटल्ड फिल्म में नजर आएंगे और दूसरी ओर वह गोलमाल 5 की स्टारकास्ट का भी हिस्सा हैं। ऐसे में दर्शकों को बॉक्स ऑफिस पर एक दिलचस्प स्थिति देखने को मिल सकती है। फिलहाल सभी की निगाहें फिल्म की आधिकारिक रिलीज तारीख के एलान पर टिकी हुई हैं।

|
वीडियो फीचर

भोपाल में CM मोहन यादव ने छात्रों से की खास बातचीत।


UGC Bill

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

24° / 30°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़