Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
06 Aug, 2026

हावड़ा में डकैती की साजिश विफल, बिहार के छह आरोपित हथियारों समेत गिरफ्तार

हावड़ा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए डकैती की कथित साजिश रच रहे बिहार के छह आरोपितों को हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

हावड़ा, 06 अगस्त।

पश्चिम बंगाल के हावड़ा में पुलिस ने डकैती की एक कथित साजिश को विफल करते हुए बिहार के छह आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जासूसी शाखा ने गुप्त सूचना के आधार पर सांकराइल थाना क्षेत्र के धुलागढ़ में छापेमारी कर यह कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपितों की पहचान प्रिंस कुमार, विशाल कुमार, किशन कुमार सिंह, चंदन कुमार, अंकित कुमार और लवकुश राय के रूप में हुई है। सभी मूल रूप से बिहार के निवासी हैं। इनमें से कुछ आरोपित फिलहाल हावड़ा और कोलकाता में रह रहे थे।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से दो देशी आग्नेयास्त्र और छह जिंदा कारतूस बरामद किए। पूछताछ में तीन आरोपितों ने बताया कि वे एक दिन पहले धुलागढ़ पहुंचे थे और हावड़ा या कोलकाता में डकैती की घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।

प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपितों का नाम पहले बिहार के नालंदा और पटना में हुई डकैती की घटनाओं में भी सामने आ चुका है। पुलिस के मुताबिक, प्रिंस कुमार के खिलाफ नालंदा जिले में हत्या का एक मामला भी दर्ज है।

सांकराइल थाना पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं और आर्म्स एक्ट के प्रावधानों के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि आरोपितों के तार किसी बड़े आपराधिक गिरोह से जुड़े हैं या नहीं।

|
वीडियो फीचर

भोपाल में CM मोहन यादव ने छात्रों से की खास बातचीत।


UGC Bill

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

24° / 30°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़