Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
06 Aug, 2026

नोएडा में युवक पर चली गोली, राह चलते किशोर हुआ घायल

नोएडा के जेवर क्षेत्र में एक व्यक्ति पर कथित तौर पर चलाई गई गोली राह से गुजर रहे 16 वर्षीय किशोर को लगने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नोएडा, 06 अगस्त।

नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित जहांगीरपुर कस्बे में एक व्यक्ति पर कथित तौर पर जान से मारने की नीयत से चलाई गई गोली रास्ते से गुजर रहे एक किशोर को लग गई। घायल किशोर को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, आमिर खान पुत्र असगर अली ने शिकायत में बताया कि उन्होंने एक प्लॉट शेर मोहम्मद से खरीदा था और उसकी पूरी रकम अलग-अलग किस्तों में चुका दी थी। उनका आरोप है कि इसके बाद शेर मोहम्मद का छोटा भाई भूरी उर्फ नजर उनसे दोबारा पैसे मांगने लगा। उन्होंने उसे बताया कि भुगतान पहले ही उसके भाई को किया जा चुका है।

शिकायत के अनुसार, इसी बात से नाराज होकर बुधवार रात आरोपित ने आमिर खान पर जान से मारने की नीयत से गोली चला दी। हालांकि गोली उन्हें नहीं लगी और वहां से गुजर रहे 16 वर्षीय उमर पुत्र अशफाक को जा लगी। घायल किशोर को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपित फिलहाल फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें अलग-अलग स्थानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं।

|
वीडियो फीचर

भोपाल में CM मोहन यादव ने छात्रों से की खास बातचीत।


UGC Bill

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

24° / 30°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़