Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
06 Aug, 2026

सात साल से फरार उद्घोषित अपराधी शिमला पुलिस के हत्थे चढ़ा

शिमला पुलिस ने सात वर्षों से फरार उद्घोषित अपराधी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

शिमला, 06 अगस्त।

शिमला पुलिस ने करीब सात वर्षों से फरार चल रहे एक उद्घोषित अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी को रोहड़ू उपमंडल की पीओ सेल की कार्रवाई के दौरान उसके पैतृक गांव चिड़गांव से पकड़ा। वह चार अलग-अलग मामलों में अदालत द्वारा उद्घोषित अपराधी घोषित किया जा चुका था और लंबे समय से गिरफ्तारी से बच रहा था।

पुलिस के अनुसार, विशेष अभियान के तहत 5 अगस्त को पीओ सेल की टीम ने विधिसम्मत प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी गुलाब सिंह, पुत्र स्वर्गीय केहर सिंह, निवासी चिड़गांव, जिला शिमला को गिरफ्तार किया। उसे अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (एसीजेएम), रोहड़ू की अदालत ने परक्राम्य लिखत अधिनियम की धारा 138 से जुड़े चार अलग-अलग मामलों में उद्घोषित अपराधी घोषित किया था।

बताया गया है कि सभी मामले करीब 8.50 लाख रुपये के लेन-देन से संबंधित हैं। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को एसीजेएम, रोहड़ू की अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 12 अगस्त 2026 तक न्यायिक हिरासत में जिला कारागार कैथू भेजने के आदेश दिए गए।

पुलिस का कहना है कि उद्घोषित अपराधियों, फरार आरोपितों और अदालत की कार्रवाई से बच रहे लोगों के खिलाफ विशेष अभियान लगातार जारी है। ऐसे सभी मामलों में आरोपितों को गिरफ्तार कर नियमानुसार अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा।

|
वीडियो फीचर

भोपाल में CM मोहन यादव ने छात्रों से की खास बातचीत।


UGC Bill

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

24° / 30°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़