Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
06 Aug, 2026

प्रयागराज में धान के खेत में मिला किसान का शव, हत्या की आशंका

प्रयागराज के मेजा क्षेत्र में धान के खेत से किसान का शव मिलने के बाद पुलिस ने हत्या की आशंका के बीच जांच शुरू कर दी है।

प्रयागराज, 06 अगस्त।

प्रयागराज के मेजा थाना क्षेत्र में गुरुवार को धान के खेत से एक किसान का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक आशंका है कि सिर पर किसी हथियार से हमला कर हत्या की गई है।

पुलिस के अनुसार, मृतक के सिर पर चोट के निशान मिले हैं। उसकी पहचान मेजा क्षेत्र के बैरहना गांव निवासी 50 वर्षीय प्रेमचंद यादव के रूप में हुई है। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

|
वीडियो फीचर

भोपाल में CM मोहन यादव ने छात्रों से की खास बातचीत।


UGC Bill

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

24° / 30°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़