Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
06 Aug, 2026

नोएडा में स्कूटी सवार बदमाशों ने झपटा मोबाइल, जांच शुरू

नोएडा के फेस-1 थाना क्षेत्र में स्कूटी सवार दो बदमाश एक व्यक्ति का मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

नोएडा, 06 अगस्त।

नोएडा के फेस-1 थाना क्षेत्र में स्कूटी सवार दो बदमाशों ने एक व्यक्ति से मोबाइल फोन लूट लिया। घटना के बाद पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, अभिषेक कुमार ने शिकायत में बताया कि वह सेक्टर-3 स्थित एक कंपनी में कार्यरत हैं। बुधवार देर रात वह फोन पर बात करते हुए हरौला गांव के पास स्थित लेबर चौक से गुजर रहे थे।

इसी दौरान स्कूटी पर आए दो बदमाशों ने उनके हाथ से कीमती मोबाइल फोन झपट लिया और फायर स्टेशन की दिशा में फरार हो गए। पूरी घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है और आरोपितों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है।

|
वीडियो फीचर

भोपाल में CM मोहन यादव ने छात्रों से की खास बातचीत।


UGC Bill

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

24° / 30°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़