Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
06 Aug, 2026

शिमला में बस से 8.28 ग्राम चिट्टा बरामद, युवक गिरफ्तार

शिमला में वाहन जांच के दौरान निजी बस से 8.28 ग्राम चिट्टा बरामद होने पर एक युवक को गिरफ्तार कर एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

शिमला, 06 अगस्त।

शिमला में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने एक युवक को चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 8.28 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है। मामले में एनडीपीएस अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार, 5 अगस्त को बालूगंज थाना क्षेत्र की शोघी पुलिस चौकी की टीम राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पर गश्त और वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान होशियारपुर से शिमला आ रही एक निजी बस की तलाशी ली गई। जांच के समय एक यात्री के पास संदिग्ध पदार्थ मिलने पर उसकी तलाशी ली गई, जिसमें 8.28 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपित की पहचान बादल टिटला (30) पुत्र अमीर सिंह निवासी कोटखाई, जिला शिमला के रूप में हुई है। बरामदगी के तुरंत बाद पुलिस ने उसे मौके से हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया।

इस मामले में बालूगंज थाना में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपित को नियमानुसार अदालत में पेश किया जाएगा। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि बरामद चिट्टा कहां से लाया गया था और इसकी आपूर्ति किसे की जानी थी।

|
वीडियो फीचर

भोपाल में CM मोहन यादव ने छात्रों से की खास बातचीत।


UGC Bill

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

24° / 30°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़