Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

सरकार व नीतियाँ
06 Aug, 2026

'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम पर सियासत तेज, कांग्रेस बोली- हर हाल में होगा आयोजन

प्रयागराज में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम की अनुमति वापस लिए जाने के बाद कांग्रेस ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला बताया, जबकि कॉलेज प्रबंधन ने शैक्षणिक और प्रशासनिक कारणों का हवाला दिया।

नई दिल्ली, 06 अगस्त।

प्रयागराज में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम की अनुमति वापस लिए जाने के बाद कांग्रेस ने भाजपा और उत्तर प्रदेश सरकार पर कार्यक्रम को रोकने का आरोप लगाया है। पार्टी ने कहा कि छात्रों के इस संवाद कार्यक्रम का आयोजन हर हाल में किया जाएगा और इसे रोकने का प्रयास लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला है।

गुरुवार को कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, सांसद इमरान मसूद, तनुज पुनिया और किशोरी लाल शर्मा ने इस मुद्दे पर पार्टी का पक्ष रखा। नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रशासनिक दबाव के जरिए कार्यक्रम को रद्द कराने की कोशिश की जा रही है।

राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के माध्यम से राहुल गांधी देशभर के छात्रों से संवाद कर उनके मुद्दों को सामने ला रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि कोटा और देहरादून के बाद प्रयागराज में होने वाले इस कार्यक्रम के लिए बड़ी संख्या में छात्रों ने पंजीकरण कराया है। उनका कहना था कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण कार्यक्रम आयोजित करना सभी का संवैधानिक अधिकार है।

सांसद इमरान मसूद ने कहा कि छात्रों के बीच इस अभियान को व्यापक समर्थन मिल रहा है और इसे किसी भी स्थिति में रोका नहीं जा सकता। वहीं, सांसद किशोरी लाल शर्मा ने कहा कि छात्रों की आवाज दबाने का प्रयास लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है और कांग्रेस उनके अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखेगी।

उधर, केपी कॉलेज प्रबंधन ने पहले जारी की गई अनुमति वापस लेने का कारण शैक्षणिक गतिविधियों पर संभावित असर बताया है। कॉलेज प्रबंधन के अनुसार, प्राचार्य की रिपोर्ट और इलाहाबाद उच्च न्यायालय के एक आदेश के मद्देनजर यह फैसला लिया गया। प्रबंधन का कहना है कि निर्धारित तिथि पर कार्यक्रम होने से छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो सकती है, बारिश के कारण खेल मैदान को नुकसान पहुंचने की आशंका है और उसकी मरम्मत में समय लगेगा। इसी आधार पर कार्यक्रम को अवकाश के दौरान या वर्षा ऋतु समाप्त होने के बाद आयोजित करने का सुझाव दिया गया है।

|
वीडियो फीचर

भोपाल में CM मोहन यादव ने छात्रों से की खास बातचीत।


UGC Bill

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

24° / 30°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़