Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
मध्य प्रदेश
15 Sep, 2026

मध्य प्रदेश कैबिनेट के बड़े फैसले, 42 हजार 490 करोड़ से अधिक के प्रस्ताव मंजूर

मध्य प्रदेश कैबिनेट ने शिक्षा, परिवहन, सिंचाई, उद्यानिकी, स्कूलों, लाड़ली बहना योजना और सहकारी क्षेत्र से जुड़े कई प्रस्तावों को मंजूरी दी।

भोपाल, 15 सितंबर।

मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में विकास और जनकल्याण से जुड़े 42 हजार 490 करोड़ रुपये से अधिक के प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।

बैठक में समग्र शिक्षा योजना को 2026-27 से 2030-31 तक जारी रखने के लिए 36,006.22 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए। परिवहन विभाग की 11 योजनाओं के संचालन के लिए 1,166 करोड़ 60 लाख रुपये का प्रावधान किया गया। इसमें स्मार्ट कार्ड, उड़नदस्ता, चेक प्वाइंट, कार्यालय भवन, सड़क सुरक्षा और महिला सुरक्षा से संबंधित योजनाएं शामिल हैं।

उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण की आठ योजनाओं को पांच वर्ष तक जारी रखने के लिए 491 करोड़ रुपये मंजूर हुए। चंदेरी, गौंड और चितावद सिंचाई परियोजनाओं को भी निरंतरता देने का निर्णय लिया गया।

मैहर, मऊगंज और पांदुर्णा में खनि शाखाओं के लिए 21 नए पद स्वीकृत किए गए। अनूपपुर और शहडोल के चार उन्नयित हाई स्कूलों के लिए 36 नियमित पदों को मंजूरी मिली।

मंत्रिपरिषद ने लाड़ली बहना योजना के तहत अगस्त की सहायता और रक्षाबंधन पर 250 रुपये की अतिरिक्त राशि देने के निर्णय का अनुमोदन किया। सहकारी विपणन संघ को 2,220.62 करोड़ रुपये का ब्याज मुक्त ऋण देने को भी मंजूरी दी गई।

|
वीडियो फीचर

नशा मुक्त भारत अभियान: युवाओं ने लिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संकल्प #saynotodrugs #india


सुचिका तरियाल ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स MMA में भारत को पहला कांस्य पदक #sports #medal #mma

Asian Games 2026 में भारत का डबल धमाका, हिमांशु और रुद्रांक्ष ने जीते सिल्वर-ब्रॉन्ज! 🇮🇳🥈🥉#sports

आगर मालवा: बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की मौत

MP के 7400+ टॉपर्स को मिली स्कूटी, CM मोहन यादव ने छात्रों से पूछे उनके सपने

बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 2026 | कुलाधिपति ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

23° / 30°

Light rain or showers

ट्रेंडिंग न्यूज़