Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
मध्य प्रदेश
23 Sep, 2026

उज्जैन में गणेश पंडाल में आग, 11 फीट की प्रतिमा खंडित

उज्जैन की संत राम सिंधी कॉलोनी में गणेश पंडाल में आग लगने से अधिकांश हिस्सा जल गया और करीब 11 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा खंडित हो गई, हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई।

उज्जैन, 23 सितंबर।

उज्जैन के नीलगंगा थाना क्षेत्र स्थित संत राम सिंधी कॉलोनी में बुधवार शाम श्री सम्राट नवयुवक मित्र मंडल के गणेश पंडाल में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पंडाल के अधिकांश हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में पंडाल में स्थापित करीब 11 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा भी खंडित हो गई। राहत की बात रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

पंडाल को माता वैष्णो देवी की थीम पर सजाया गया था। यहां भगवान गणेश के साथ उनकी बहन अशोक सुंदरी की प्रतिमा भी स्थापित थी। बुधवार शाम पंडाल से धुआं निकलता देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

दमकलकर्मियों ने स्थानीय लोगों की सहायता से आग पर जल्द काबू पा लिया। आग की वजह से पंडाल में रखा सजावटी सामान और अन्य सामग्री जल गई। घटना के बाद बिजली कर्मचारियों ने आग से क्षतिग्रस्त विद्युत लाइन और उपकरणों को सुधारने का काम शुरू किया।

प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। नीलगंगा थाना प्रभारी तरुण कुरील ने बताया कि आग लगने की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची थी। उन्होंने कहा कि आग के वास्तविक कारण का पता पंडाल का विस्तृत निरीक्षण करने के बाद ही चल सकेगा।

|
वीडियो फीचर

नशा मुक्त भारत अभियान: युवाओं ने लिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संकल्प #saynotodrugs #india


सुचिका तरियाल ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स MMA में भारत को पहला कांस्य पदक #sports #medal #mma

Asian Games 2026 में भारत का डबल धमाका, हिमांशु और रुद्रांक्ष ने जीते सिल्वर-ब्रॉन्ज! 🇮🇳🥈🥉#sports

आगर मालवा: बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की मौत

MP के 7400+ टॉपर्स को मिली स्कूटी, CM मोहन यादव ने छात्रों से पूछे उनके सपने

बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 2026 | कुलाधिपति ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

23° / 30°

Light rain or showers

ट्रेंडिंग न्यूज़