Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
मध्य प्रदेश
24 Sep, 2026

देवास में सेवा संकल्प बाइक यात्रा का पड़ाव, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राइडर्स से करेंगे वर्चुअल संवाद

वाराणसी से वडनगर जा रही सेवा संकल्प बाइक यात्रा के देवास पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राइडर्स से वर्चुअली संवाद करेंगे और मुख्यमंत्री मोहन यादव पेंशन हितग्राहियों को 212.57 करोड़ रुपये से अधिक की राशि अंतरित करेंगे।

देवास, 24 सितंबर।

वाराणसी से वडनगर जा रही ‘सेवा संकल्प बाइक यात्रा’ गुरुवार को मध्य प्रदेश के देवास जिले के पुंजापुरा पहुंचेगी। यहां आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी यात्रा में शामिल बाइक राइडर्स से वर्चुअली संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी कार्यक्रम में बाइक राइडर्स के साथ मौजूद रहेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत यह विशेष बाइक यात्रा निकाली जा रही है। यात्रा 17 सितंबर को वाराणसी से शुरू हुई थी। इसमें 250 बाइकों पर 500 सेवा यात्री शामिल हैं।

यात्रा विभिन्न राज्यों के जिलों और गांवों से गुजरते हुए वडनगर पहुंचेगी। इस दौरान सेवा, जनसंवाद और राष्ट्रीय एकता से जुड़े संदेश लोगों तक पहुंचाने के लिए अलग-अलग गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

यात्रा में ऐसे वाहन भी शामिल किए गए हैं, जिनमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और उपलब्धियों से जुड़ी जानकारी प्रदर्शित की जा रही है। यात्रा का उद्देश्य विभिन्न स्थानों पर इन संदेशों को लोगों तक पहुंचाना है।

पुंजापुरा में गुरुवार को विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें प्रधानमंत्री मोदी बाइक यात्रा में शामिल राइडर्स से वर्चुअली बातचीत करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 35.42 लाख हितग्राहियों के खातों में एक क्लिक के माध्यम से 212.57 करोड़ रुपये से अधिक की राशि अंतरित करेंगे। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा भी मौजूद रहेंगे।

इसके अलावा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, विधायक मुरली भंवरा और राय सिंह सेंधव सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में शामिल होंगे। गणमान्य नागरिकों के साथ बड़ी संख्या में आमजन के भी कार्यक्रम में पहुंचने की जानकारी दी गई है।

|
वीडियो फीचर

नशा मुक्त भारत अभियान: युवाओं ने लिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संकल्प #saynotodrugs #india


सुचिका तरियाल ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स MMA में भारत को पहला कांस्य पदक #sports #medal #mma

Asian Games 2026 में भारत का डबल धमाका, हिमांशु और रुद्रांक्ष ने जीते सिल्वर-ब्रॉन्ज! 🇮🇳🥈🥉#sports

आगर मालवा: बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की मौत

MP के 7400+ टॉपर्स को मिली स्कूटी, CM मोहन यादव ने छात्रों से पूछे उनके सपने

बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 2026 | कुलाधिपति ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

23° / 30°

Light rain or showers

ट्रेंडिंग न्यूज़