Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
मध्य प्रदेश
23 Sep, 2026

जीआईएस-2027 की तैयारियां तेज, पर्यटन मार्गों और शहर के सौंदर्यीकरण पर जोर

जनवरी 2027 में भोपाल में प्रस्तावित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को लेकर प्रशासन ने सड़कों, पर्यटन मार्गों, आयोजन स्थल, स्वच्छता और औद्योगिक सहभागिता की तैयारियां तेज कर दी हैं।

भोपाल, 23 सितंबर।

भोपाल में जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में प्रस्तावित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गरिमामय उपस्थिति में प्रस्तावित इस आयोजन की तैयारियों की बुधवार को संभागायुक्त कर्मवीर शर्मा ने अधिकारियों के साथ बैठक में समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागों को समन्वय के साथ मिशन मोड में काम करने और कार्यों में लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए।

संभागायुक्त ने कहा कि यह समिट मध्य प्रदेश की औद्योगिक क्षमता और निवेश संभावनाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सामने रखने का अवसर है। आयोजन में ‘सप्तधारा’ विजन के तहत मैन्युफैक्चरिंग, कृषि एवं खाद्य, तकनीक एवं नवाचार, बुनियादी ढांचा, रक्षा, हरित एवं नीली अर्थव्यवस्था तथा सॉफ्ट पावर जैसे क्षेत्रों पर चर्चा प्रस्तावित है।

बैठक में सांची, भीमबेटका, भोजपुर और उज्जैन जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों तक पहुंचने वाले मार्गों को बेहतर बनाने के निर्देश दिए गए। सड़कों, चौराहों और संपर्क मार्गों की मरम्मत, साइनेज, डायवर्जन मार्किंग और सौंदर्यीकरण कार्य समय पर पूरे करने को कहा गया।

सतगढ़ी स्थित स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क में आयोजन स्थल, पार्किंग, पहुंच मार्ग और हेलिपैड की व्यवस्थाओं की भी समीक्षा हुई। एयरपोर्ट से आयोजन स्थल तक मार्गों के रेस्टोरेशन, स्वच्छता और शहर के प्रमुख स्थानों के सौंदर्यीकरण के निर्देश दिए गए। स्थानीय उद्योगपतियों और औद्योगिक संगठनों की सहभागिता बढ़ाने के लिए दिसंबर तक संवाद कार्यक्रम आयोजित करने को कहा गया। अतिथियों के स्वागत में ‘अतिथि देवो भव:’ की परंपरा के अनुरूप व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

|
वीडियो फीचर

नशा मुक्त भारत अभियान: युवाओं ने लिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संकल्प #saynotodrugs #india


सुचिका तरियाल ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स MMA में भारत को पहला कांस्य पदक #sports #medal #mma

Asian Games 2026 में भारत का डबल धमाका, हिमांशु और रुद्रांक्ष ने जीते सिल्वर-ब्रॉन्ज! 🇮🇳🥈🥉#sports

आगर मालवा: बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की मौत

MP के 7400+ टॉपर्स को मिली स्कूटी, CM मोहन यादव ने छात्रों से पूछे उनके सपने

बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 2026 | कुलाधिपति ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

23° / 30°

Light rain or showers

ट्रेंडिंग न्यूज़